8 साल बाद पृथ्वी पर गिरने वाली है फुटबॉल मैदान जितनी बड़ी चट्टान?

पृथ्वी पर एक एस्टरॉयड के टकराने से बेहद विनाशकारी मंजर फैल सकता है।

8 साल बाद पृथ्वी पर गिरने वाली है फुटबॉल मैदान जितनी बड़ी चट्टान?

एस्टरॉयड 2024 YR4 को सबसे पहले 27 दिसंबर 2024 को देखा गया था।

ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड 2024 YR4 को सबसे पहले 27 दिसंबर 2024 को देखा गया था।
  • इसे चिले में El Sauce Observatory द्वारा स्पॉट किया गया था।
  • वैज्ञानिकों ने इसका साइज 90 मीटर, या 300 फीट तक बताया है।
विज्ञापन
आकाश में एक बड़ा धमाका होगा जिससे जापान के हिरोशिमा पर गिरे परमाणु बम से भी सैकड़ों गुना ज्यादा ऊर्जा निकलेगी। इस धमाके से पैदा होने वाली चौंध सूरज जितनी चमकीली होगी। इस धमाके के झटके की तरंग इतनी शक्तिशाली होगी कि यह मीलों की दूरी तक धरती पर सबकुछ बिछाकर रख देगी। आपको यह सब पढ़ने में बहुत ही विनाशकारी लग सकता है। अक्सर प्राकृतिक आपदा वाली फिल्मों में भी ऐसा ही कुछ दिखाया जाता है। लेकिन वैज्ञानिकों ने ऐसी ही एक विनाशकारी घटना की आशंका जताई है जो हकीकत भी बन सकती है! 

पृथ्वी पर एक एस्टरॉयड के टकराने से बेहद विनाशकारी मंजर फैल सकता है जिसे लेकर अंतरिक्ष वैज्ञानिक चेता रहे हैं। फुटबॉल के मैदान के आकार का यह एस्टरॉयड धरती से टकराने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसे हाल ही में खोजा गया है। यह लगभग 8 साल बाद धरती से टकराने की स्थिति में पहुंच सकता है। चिंता दरअसल इस बात से शुरू होती है कि इसके धरती से टकराने की संभावना 1% से ज्यादा बताई गई है। इसका नाम एस्टरॉयड 2024 YR4 है। 

अगर यह एस्टरॉयड धरती से टकराता है तो एक बड़े शहर को खाक में बदल सकता है। The Planetary Society में मुख्य साइंटिस्ट Bruce Betts कहना है कि वैज्ञानिकों में इसे लेकर अभी भले ही कोई आतंक नजर नहीं आ रहा है। लेकिन इस पर लगातार नजर रखी जा रही है। ब्रूस का कहना है कि अभी इस पर बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इसे ऑब्जर्व करने के लिए जितने भी उपकरण जुटाए जा सकते हैं, जुटाने चाहिए। 

एस्टरॉयड 2024 YR4 को सबसे पहले 27 दिसंबर 2024 को देखा गया था। इसे चिले में El Sauce Observatory द्वारा स्पॉट किया गया था। सूरज की रोशनी से टकराने पर इससे जो चमक निकल रही है, उसके आधार पर वैज्ञानिकों ने इसका साइज 90 मीटर, या 300 फीट तक बताया है। यानी यह एक 300 फीट चौड़ी चट्टान है जो धरती से टकराने की संभावना रखती है। 

29 जनवरी को ग्लोबल प्लेनेटरी डिफेंस कॉलेबोरेशन ने इसे लेकर चिंता जताई और इंटरनेशनल एस्टरॉयड वॉर्निंग नेटवर्क (IAWN) ने एक ज्ञापन भी जारी किया। यह नासा की ऑटोमेटेड Sentry रिस्क लिस्ट में शामिल किया गया है। लिस्ट में धरती के पास मंडरा रहे वे सभी एस्टरॉयड शामिल होते हैं जिनके कभी न कभी धरती से टकराने की संभावना जीरो से ज्यादा होती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  5. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  6. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  7. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  8. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  9. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  10. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »