• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 4 दिनों में 5 एस्‍टरॉयड आ रहे पृथ्‍वी के करीब, कोई हवाई जहाज, तो कोई बस के जितना, जानें इनके बारे में

4 दिनों में 5 एस्‍टरॉयड आ रहे पृथ्‍वी के करीब, कोई हवाई जहाज, तो कोई बस के जितना, जानें इनके बारे में

एस्‍टरॉयड को लघु ग्रह भी कहा जाता है। ये भी सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं। अभी तक वैज्ञानिक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं।

4 दिनों में 5 एस्‍टरॉयड आ रहे पृथ्‍वी के करीब, कोई हवाई जहाज, तो कोई बस के जितना, जानें इनके बारे में

आज यानी 26 अगस्‍त को एस्‍टरॉयड ‘NEO 2022 QP4’ हमारी पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। यह करीब 13 लाख 96 हजार 682 किलोमीटर की दूरी से पृथ्‍वी को पास करेगा।

ख़ास बातें
  • पृथ्‍वी के नजदीक एस्‍टरॉयड्स (Asteroid) का आना जारी है
  • अभी तक वैज्ञानिक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं
  • आइए जानते हैं अगले 5 दिनों में कितने एस्‍टरॉयड हमारे नजदीक आ रहे हैं
विज्ञापन
पृथ्‍वी के नजदीक एस्‍टरॉयड्स (Asteroid) का आना जारी है। एक के बाद एक कई एस्‍टरॉयड हमारे करीब आ रहे हैं। इनमें से कुछ साइज में काफी बड़े हैं। अच्‍छी बात है कि यह पृथ्‍वी के लिए खतरा नहीं हैं और एक निश्चित दूरी से हमारे ग्रह के करीब से गुजरेंगे। एस्‍टरॉयड को लघु ग्रह भी कहा जाता है। ये भी सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं। अभी तक वैज्ञानिक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। आइए जानते हैं अगले 5 दिनों में कितने एस्‍टरॉयड हमारे नजदीक आ रहे हैं।

रिपोर्टों के अनुसार, आज यानी 26 अगस्‍त को एस्‍टरॉयड ‘NEO 2022 QP4' हमारी पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। यह करीब 13 लाख 96 हजार 682 किलोमीटर की दूरी से पृथ्‍वी को पास करेगा। यह दूरी पृथ्‍वी और चंद्रमा के बीच की दूरी का तीन गुना से अधिक है। ‘2022 QP4' एक छोटा एस्‍टरॉयड है। एक बस जितना साइज है इसका। यह 7 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से सफर कर रही है। 

इसके एक दिन बाद यानी कल 27 अगस्‍त को एस्‍टरॉयड ‘NEO 2022 QQ4' पृथ्‍वी के करीब आएगा। 110 फीट के अनुमानित साइज वाला यह एस्‍टरॉयड एक विमान के बराबर है। यह 7 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से सफर करेगा। खास बात यह है कि कल के बाद यह एस्‍टरॉयड 18 अगस्त 2131 को पृथ्वी के नजदीक आएगा। 

वहीं, 28 अगस्त को एस्‍टरॉयड ‘NEO 2022 QP3' पृथ्वी से 50 लाख किलोमीटर की दूरी से उड़ान भरेगा। इसका साइज भी करीब 110 फीट होने का अनुमान है। यह 8 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। 16 अगस्त 2025 को यह एस्‍टरॉयड दोबारा पृथ्‍वी के नजदीक आएगा। 

इसके अलावा, सोमवार एस्‍टरॉयड ‘2022 QX4' और ‘2017 BU' हमारी पृथ्‍वी के करीब से गुजरेंगे। एक दिन में दो एस्‍टरॉयड का पृथ्‍वी के नजदीक आना दिलचस्‍प है। एस्‍टरॉयड ‘2022 QX4' का साइज करीब 140 फीट है, जबकि एस्‍टरॉयड ‘2017 BU' करीब 100 फीट का है। एस्‍टरॉयड ‘2022 QX4' इससे पहले साल 1977 में पृथ्‍वी के करीब आया था। अब यह 9 सितंबर 2026 को वापस आएगा। वहीं, एस्‍टरॉयड ‘2017 BU' को 19 जनवरी 2017 को देखा गया था। इस बार यह 65 लाख किलोमीटर की दूरी से पृथ्‍वी से गुजरेगा। यह एस्‍टरॉयड दोबारा 5 फरवरी 2051 को हमारे करीब आएगा। 
एस्‍टरॉयड जब पृथ्‍वी के करीब आते हैं, तो वैज्ञानिक इनके और पृथ्‍वी के बीच की दूरी को देखते हैं। इसके लिए सैटेलाइट और रडार की मदद ली जाती है। ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड मंगल और बृहस्‍पति ग्रह के बीच मेन एस्‍टरॉयड बेल्‍ड में परिक्रमा करते हैं, लेकिन कई एस्‍टरॉयड की कक्षाएं ऐसी होती हैं, जो पृथ्‍वी के पास से गुजरती हैं। पृथ्वी के कक्षीय पथ को पार करने वाले एस्‍टरॉयड को अर्थ-क्रॉसर्स के रूप में जाना जाता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Asteroid, Earth, upcoming asteroid, NASA, science news latest

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »