अंतरिक्ष में 200 प्रकाशवर्ष दूर हो रहा 2 नए ग्रहों का जन्म! NASA ने हबल टेलीस्कोप से ली अद्भुत तस्वीर

NASA ने हबल टेलीस्कोप (Hubble Telescope) की मदद से 200 प्रकाशवर्ष दूर हो रही एक अद्भुत घटना को रिकॉर्ड किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 मई 2023 20:01 IST
ख़ास बातें
  • इनमें से एक को 2017 में देखा गया था।
  • पता चलता है कि दोनों ही ग्रह एक दूसरे के बहुत करीब हैं।
  • इनके घूमने की गति में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है।

NASA ने हबल टेलीस्कोप की मदद से 200 प्रकाशवर्ष दूर हो रही एक अद्भुत घटना को रिकॉर्ड किया है।

Photo Credit: NASA

अंतरिक्ष में खोज करने वाले वैज्ञानिकों ने एक अद्भुत घटना को कैमरे में कैद किया है। खगोल वैज्ञानिकों ने दो नए जन्म ले रहे ग्रहों को देखा है। ये धरती से 200 प्रकाशवर्ष की दूरी पर स्थित हैं। अभी ये सिर्फ एक छाया के रूप में देखे गए हैं जो गैसीय वातावरण में मौजूद हैं। यह गैस एक डिस्क के आकार में फैली हुई है जिसमें बहुत सारी धूल भी होने का अनुमान है। इन सब परिस्थितियों के अंदाजन वैज्ञानिकों ने इसे नए ग्रह बनने की प्रक्रिया का ही हिस्सा बताया है। 

NASA ने हबल टेलीस्कोप (Hubble Telescope) की मदद से 200 प्रकाशवर्ष दूर हो रही एक अद्भुत घटना को रिकॉर्ड किया है। स्पेस एजेंसी का कहना है कि उसने TW हाइड्रा को गैस के वातावरण में स्थित देखा है। यह एक छोटा तारा है जिसे रेड ड्वार्फ स्टार कहा है। यह तारा 1 करोड़ साल पुराना है जिसका घनत्व सूर्य का आधा बताया गया है। यहीं पर नए ग्रह जन्म रहे हैं। मिल्की वे आकाशगंगा में इस तरह के बहुत से तारे सामान्य रूप से मौजूद हैं।  

नासा के अनुसार ये जो दो परछाई देखी गई हैं, इनमें से एक को 2017 में देखा गया था। जबकि दूसरी 4 साल के बाद दिखाई दी। The Astrophysical Journal में इस खोज को प्रकाशित किया गया है। इस खोज से ये भी पता लगता है कि 4.6 अरब साल पहले जब पृथ्वी और सौर मंडल के अन्य ग्रह बन रहे होंगे, तो वे भी कुछ ऐसे ही दिखते रहे होंगे। शोधकर्ताओं ने कहा है कि शुरुआत में उन्हें लगा कि ये परछाई गलत स्थिति में आ गईं दो डिस्क के कारण आ रही है। ये दोनों ही शुरू में इतने पास थीं कि इन पर ध्यान जा पाना बहुत मुश्किल था। 

बाद में शोधकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि ये जो दो डिस्क बनती दिखाई दे रही हैं, यह दोनों नए जन्म रहे ग्रहों के गुरुत्वाकर्षण के कारण हैं जिनका ऑर्बिट हल्का सा एक दूसरे से अलग चल रहा है। स्टडी से जुड़े वैज्ञानिक मिस्टर डेबेस के अनुसार, इससे पता चलता है कि दोनों ही ग्रह एक दूसरे के बहुत करीब हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये एक दूसरे से बहुत तेज गति के अंतर से घूम रहे होते तो इनके बारे में बहुत पहले ही पता लग जाता। लेकिन इनके घूमने की गति में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है, और ये धीर से एक दूसरे से आगे निकलते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  2. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  4. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  6. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  7. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. 'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?
  3. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  5. WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
  6. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  8. Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
  9. TecSox Moon Bluetooth ईयरबड्स लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.