11.3 करोड़ साल पुराने पैरों के निशान मिले अमेरिका में, किसके हैं? जानें

Dinosaur footprints : पैरों के निशान वहां पॉलक्सी नदी की मिट्टी, पानी और कीचड़ के नीचे छुपे थे।

11.3 करोड़ साल पुराने पैरों के निशान मिले अमेरिका में, किसके हैं? जानें

Photo Credit: Dinosaur Valley State Park

सेंट्रल टेक्सास में मौजूद डायनासोर वैली स्टेट पार्क में खोजे गए हैं पैरों के निशान।

ख़ास बातें
  • डायनासोर वैली स्टेट पार्क में मिले पैरों के निशान
  • नदी का जलस्‍तर घटने के बाद नजर आए निशान
  • ऐसे 75 नए पैरों के निशान अबतक देखे गए हैं
विज्ञापन
इंसान इस धरती पर बहुत बाद में आया। उससे पहले कई जीव पृथ्‍वी पर पनपे। राज किया। फ‍िर विलुप्‍त हो गए। डायनासोर इसका सबसे आम उदाहरण हैं। कभी धरती पर उनके आगे कोई जीव नहीं टिकता था। माना जाता है कि करोड़ों साल पहले पृथ्‍वी पर एक एस्‍टरॉयड के टकराने से मचे विनाश ने दुनिया से डायनासोरों का वजूद मिटा दिया। सिर्फ सबूत रह गए, जो आज भी मौजूद हैं। अमेरिका के सेंट्रल टेक्सास में मौजूद डायनासोर वैली स्टेट पार्क (Dinosaur Valley State Park) में एक नदी के सूखने के बाद वॉलंटियर्स को 11.3 करोड़ साल पुराने डायनासोर के पैरों के निशान मिले हैं। 

यह पार्क जाना जाता है डायनासोरों से जुड़े सबूतों को संरक्षित करने के लिए। हालिया पैरों के निशान वहां पॉलक्सी नदी की मिट्टी, पानी और कीचड़ के नीचे छुपे थे। ये सामने आए, जब गर्मियों में नदी का जलस्‍तर बहुत नीचे चला गया। वॉलंटियर्स की टीम वहां अबतक ऐसे 75 नए पैरों के निशान देख चुकी है।  

स्‍थानीय मीडिया से बातचीत में पार्क के सुपरिटेंडेंट जेफ डेविस बताया कि बाकी वर्षों के मुकाबले इस साल गर्मी ज्‍यादा पड़ी। बारिश कम हुई, जिससे नदी का जलस्‍तर बहुत अधिक कम हाे गया। रिसर्चर्स ने मौके का जमकर फायदा उठाया और पूरे इलाके को छान दिया। 



पार्क के अधिकारियों का मानना है कि जो पैरों के निशान खोजे गए हैं, वो दो अलग-अलग किस्‍म के डायनासोरों के हो सकते हैं। पहला- जोकि करीब 15 फुट लंबा था। मांसाहारी था और वजन में करीब 6350 किलो का था। डायनासोर के तीन पंजे वाले पैर थे। 

दूसरा- सॉरोपोसीडॉन प्रोटेल्स डायनासोर हो सकता है। वह मांसाहारी डायनासोर से कहीं ज्‍यादा विशालकाय था। उसकी लंबाई 100 फुट तक मानी जाती है और वजन करीब 40 हजार किलो। अनुमान है कि इलाके में मिले बल्‍बनुमा पैरों के निशान उसी डायनासोर के हैं। 

विशेषज्ञों का मानना है कि जिस वक्‍त डायनासोर टेक्‍सास के इस इलाके में घूमते थे, तब मिट्टी चिकनी थी। धीरे-धीरे मिट्टी सख्‍त होती गई और चूना-पत्‍थर में बदल गई। इस कारण डायनासोर के पैरों के निशान उसमें छप गए और प्रिजर्व हो गए। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  2. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  5. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  6. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  7. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  8. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  10. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »