Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ

Primebook 3 Max की भारत में Sale शुरू हो गई है। 15.6-inch Full HD Display, MediaTek Genio 720 Processor, 8GB RAM और 60.3Wh Battery वाले इस Laptop की कीमत ₹35,990 से शुरू है।

Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ

Photo Credit: Primebook

Primebook 3 Max का इंडिया प्राइस ₹35,990 है

ख़ास बातें
  • Primebook 3 Max की भारत में सेल शुरू, कीमत ₹35,990 से
  • MediaTek Genio 720 प्रोसेसर और 8GB LPDDR5 RAM
  • 15.6-inch Full HD डिस्प्ले और 60.3Wh बैटरी, 12 घंटे तक चलने का दावा
विज्ञापन

Primebook 3 Max की अब भारत में बिक्री शुरू हो गई है। कंपनी ने इस लैपटॉप को सितंबर के मध्य में अपनी तीसरी पीढ़ी की कंप्यूटिंग सीरीज के तहत पेश किया था और अब इसे ग्राहकों के लिए खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। खास बात यह है कि Primebook 3 Max में पिछले मॉडल के मुकाबले बेहतर हार्डवेयर के साथ AI से जुड़े फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें MediaTek Genio 720 प्रोसेसर, 8GB LPDDR5 RAM, 15.6-इंच Full HD डिस्प्ले और 60.3Wh बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि नया मॉडल पिछली पीढ़ी के मुकाबले 40 फीसदी तक बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है। इसकी शुरुआती कीमत ₹35,990 है।

Primebook 3 Max में 15.6-इंच Full HD IPS एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है और पीक ब्राइटनेस 250 निट्स तक है। बड़े डिस्प्ले के साथ इसमें मैट फिनिश दी गई है, जिससे लंबे समय तक काम करने के दौरान स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन कम करने में मदद मिलती है। लैपटॉप में MediaTek Genio 720 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें दो Cortex-A78 कोर 2.6GHz तक और छह Cortex-A55 कोर 2.0GHz तक की स्पीड पर काम करते हैं। ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU मिलता है।

इसके साथ 8GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक नया प्रोसेसर और तेज RAM पिछले मॉडल के मुकाबले 40 फीसदी तक बेहतर परफॉर्मेंस दे सकते हैं।

Primebook 3 Max में 60.3Wh बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक चल सकती है। चार्जिंग के लिए 36W USB-C सपोर्ट मिलता है। इस लैपटॉप की बड़ी खासियत इसका नया PrimeOS है। इसमें PrimeOffice नाम का ऑफलाइन-फर्स्ट प्रोडक्टिविटी सूट दिया गया है, जिसके जरिए डॉक्यूमेंट, स्प्रेडशीट और प्रेजेंटेशन जैसे काम किए जा सकते हैं।

इसके अलावा Primebook ने चुनिंदा Linux ऐप्स और Linux Terminal का सपोर्ट भी जोड़ा है। यूजर्स को VS Code, GIMP, LibreOffice, Firefox, Arduino IDE और Postman जैसे ऐप्स चलाने का ऑप्शन मिलता है। इसमें सिस्टम और ऐप्स की निगरानी के लिए PrimeSecurity और Task Manager भी दिए गए हैं। वहीं PrimeX Cloud PC के जरिए Windows सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने का विकल्प मिलता है। AI के लिए PrimeAGNT फीचर भी दिया गया है।

Primebook 3 Max में Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.3 का सपोर्ट मिलता है। पोर्ट्स की बात करें तो इसमें USB-C 3.2, USB-C 2.0, USB-A 3.2 और USB-A 2.0 पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा microSD कार्ड स्लॉट और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है। वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP वेबकैम दिया गया है, जो 30fps पर 1440p वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। लैपटॉप में डुअल माइक्रोफोन, स्टीरियो स्पीकर और बैकलिट कीबोर्ड भी मिलता है।

Primebook 3 Max की शुरुआती कीमत ₹35,990 रखी गई है। इसे Amazon, Flipkart और Primebook की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर भी इसकी बिक्री होगी। Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days के दौरान इस पर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। फिलहाल Amazon पर करीब 1,500 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसके अलावा,

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »