Apple करेगी 2027 में बड़ा धमाका, नया iPad Pro, iPhone Air 2, iPhone 18e हो सकते हैं लॉन्च!

iPhone Ultra का लॉन्च भी सितंबर में ही संभावित है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जुलाई 2026 17:53 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी इस दौरान नया MacBook Pro, iPad Pro लॉन्च कर सकती है।
  • कंपनी नया iPhone Air (द्वितीय जेनरेशन) भी पेश कर सकती है।
  • MacBook Pro में कंपनी का Apple M7 चिपसेट मिल सकता है।

Apple 2027 में बड़े धमाके की तैयारी कर रही है जिसमें कंपनी के कई प्रोडक्ट्स लॉन्च होने की संभावना है।

Apple 2027 में बड़े धमाके की तैयारी कर रही है जिसमें कंपनी के कई प्रोडक्ट्स लॉन्च होने की संभावना है। कंपनी इस दौरान नया MacBook Pro, iPad Pro लॉन्च कर सकती है जिसमें धांसू फीचर्स का समावेश देखने को मिल सकता है। इसी के साथ कंपनी नया iPhone Air (द्वितीय जेनरेशन) भी पेश कर सकती है। ये सभी प्रोडक्ट्स 2027 के तीसरे महीने के आसपास पेश किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं और किन प्रोडक्ट्स का हो सकता है लॉन्च। 

Apple आने वाले साल, 2027 की शुरुआत में कई प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी में है। Bloomberg की ओर से आई एक रिपोर्ट कहती है कि कंपनी साल की शुरुआत में नये डिजाइन वाला MacBook Pro, दूसरी पीढ़ी का iPhone Air, और साथ ही iPhone 18 सीरीज से कोई मॉडल पेश कर सकती है। इन प्रोडक्ट्स की लिस्ट में नया iPad Pro भी शामिल बताया गया है। 

MacBook Pro में कंपनी का Apple M7 चिपसेट मिल सकता है। साथ ही इसका डिजाइन अल्ट्रा मॉडल से प्रेरित हो सकता है। Apple iPad Pro का सक्सेसर भी इसी अवधि में आने वाला है। यह वर्तमान मॉडल के जैसे डिजाइन में आ सकता है। डिवाइस को 11 इंच और 13 इंच में पेश किया जा सकता है। परफॉर्मेंस में खास अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। Apple M7 चिप यहां मिलने की संभावना है। साथ ही कंपनी वैपर चैम्बर भी दे सकती है जो हीट को मैनेज करेगा। 

iPad Pro का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल एक फ्लैगशिप टैबलेट होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सीजन में कंपनी iPhone 18 सीरीज के मॉडल समेत कई iPhone लॉन्च कर सकती है। सितंबर में कंपनी सीरीज के iPhone 18 Pro, और iPhone 18 Pro Max पर ही फोकस रखने वाली है। ऐसे में 2027 की गर्मियों में कंपनी मार्केट में कई प्रोडक्ट्स की आंधी ला सकती है। iPhone Ultra का लॉन्च भी सितंबर में ही संभावित है। 

iPhone 18e और नया iPhone Air 2 अगले साल यानी 2027 की दूसरी तिमाही में दस्तक दे सकते हैं। iPhone Air 2 में Apple A20 Pro चिप मिलने की बात सामने आ रही है। इसलिए मार्च से लेकर अप्रैल तक कंपनी बड़ी हलचल मार्केट में पैदा कर सकती है। 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

Apple M5

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2752x2064 पिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

आईपैडओएस 26

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

38.99Wh एमएएच
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  8. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  9. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.