24 जून को खुलेगी Microsoft की 'नई विंडो'!

यूएस आधारित टेक दिग्गज रेडमॉन्ड ने अपनी वेबसाइट पर नए इवेंट की एक लिस्ट डाली है जो कि 24 जून को दिन में 11 बजे (8.30pm IST) होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 जून 2021 08:35 IST
ख़ास बातें
  • विंडोज के इस नए अपडेट में हो सकता है नया ऐप स्टोर
  • सीईओ नडेला के मुताबिक यह एक दशक का सबसे बड़ा अपडेट होगा
  • नए अपडेट में विंडोज 95 का आइकॉन भी समाप्त कर दिया जाएगा

ऐसा माना जा रहा है कि आने वाली विंडोज अपडेट में UI के अन्दर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Microsoft एक वर्चुअल इवेंट के द्वारा Windows की “Next-Generation”  24 जून को लॉन्च करेगी। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने Build 2021 इवेंट में विंडोज की अगली अपडेट को टीज़ किया और कहा कि यह डेवलेपर्स और रचनाकारों के लिए समान रूप से आर्थिक अवसरों के दरवाजे खोलेगी। इस अपडेट के बारे में कंपनी अधिक जानकारी महीने के आने वाले दिनों में साझा करेगी। बीते दिनों आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महत्वपूर्ण अपडेट को आंतरिक रूप से ‘Project Sun Valley' का कोडनाम दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह एक नया यूजर इंटरफेस ओवरहॉल और एक नया विंडोज ऐप स्टोर लेकर आएगी। 

यूएस आधारित टेक दिग्गज रेडमॉन्ड ने अपनी वेबसाइट पर नए इवेंट की एक लिस्ट डाली है जो कि 24 जून को दिन में 11 बजे (8.30pm IST) होगा। विंडोज के ट्विटर हैंडल से कंपनी ने एक पोस्ट भी डाली है। इसमें बताया गया है कि यह इवेंट अगली विंडोज के बारे में कुछ प्रमुख जानकारियों भरा होगा। इस पोस्ट के साथ जो इमेज अटैच की गई है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विंडोज लोगो (logo) में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। यूजर्स इवेंट पेज पर जाकर इसके लिए रिमांडर भी सेट कर सकते हैं। 
Advertisement

Build 2021 में विशेष रूप से जोर देते हुए नडेला ने कहा कि विंडोज का यह नेक्स्ट जेनरेशन अपडेट पिछले एक दशक में विंडोज में होने वाला सबसे महत्वपूर्ण अपडेट होगा। उन्होंने कहा, "मैं पिछले कुछ महीनों से स्वयं इसमें शामिल हूं और मैं विंडोज़ के नेक्स्ट जेनरेशन के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। आपसे हमारा वादा है कि हम आज हर विंडोज़ डेवलेपर के लिए और अधिक अवसर पैदा करेंगे और उस प्रत्येक क्रिएटर का स्वागत करेंगे जो एप्लिकेशन बनाने, वितरित करने और उसे मॉनिटाइज़ करने के लिए सबसे नवीन, नए और खुले मंच की तलाश में है।"

यूजर इंटरफेस के बदलावों और डेवलेपर्स के लिए नए मॉनिटाइजेशन अवसरों के अलावा कुछ और फीचर जो इस नेक्स्ट जेनरेशन विंडोज़ में आने वाले हैं उनमें नए सिस्टम आइकॉन, विंडोज़ 95 के ऑइकॉन की समाप्ति और इसके अलावा भी अन्य कई फीचर शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Microsoft Windows Update, Build 2021, Satya Nadella
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  8. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.