लेनोवो ने भारत में लॉन्च की नई लैपटॉप सीरीज़

लेनोवो ने भारत में लॉन्च की नई लैपटॉप सीरीज़
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली चीन की प्रमुख कंपनी लेनोवो ने सोमवार को लैपटॉप की नई सीरीज़ लॉन्च की है। कंपनी के एक बयान के मुताबिक, लेनोवो ने आइडियापैड 510एस, आइडियापैड 710एस, आइडियापैड वाई700, आइडियापैड 510 तथा मिक्स 310 लॉन्च किया है, जो लेनोवो को ग्राहकों को अनुभव तथा सफल तकनीक प्रदान करने के प्रयास को मजबूती देगा।

लेनोवो इंडिया के कंज्यूमर, ऑनलाइन तथा ई-कॉमर्स के प्रमुख व कार्यकारी निदेशक राजेश थडानी ने कहा, "लेनोवो ग्राहकों के लिए बेहतरीन उत्पाद विकसित करने में विश्वास करता है।"

आइडियापैड 510एस की कीमत 51,099 रुपये है। यह लैपटॉप काफी पतला और हल्का है जिससे यूज़र इसे आसानी से कहीं भी लेकर जा सकते हैं। और यह बहुत तेजी से चार्ज होता है और इसमें हार्मन कादोन ऑडियो सिस्टम लगा है।

आइडियापैड 710एस की कीमत 73,390 रुपये है। वजन में काफी हलके इस लैपटॉप में 13.3 इंच की फुल एचडी स्क्रीन और आईपीएस पैनल है। यह लैपटॉप उन यूज़र के लिए है तो हल्के वजन के साथ दमदार परफॉर्मेंस वाले डिवाइस की तलाश में हैं। यह लैपटॉप भी क्विक चार्जिंग तकनीक से लैस है।

आइडियापैड वाई700 की कीमत 128,090 रुपये है और यह एक गेमिंग लैपटॉप है। कंपनी का कहना है कि भारत में गेमिंग पीसी की मांग बढ़ रही है। हल्के वज़न वाले इस डिवाइस के साथ 19,496 रुपये की गेमिंग किट भी मिल रही है जिसे यूज़र सिर्फ 2,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस लैपटॉप के साथ बैक-पैक, मैकेनिकल माउस, गेमिंग माउस और एक स्पेशल हेडसेट भी मिल रहा है।

ऑल-न्यू आइडियापैड 510 में भी हार्मन कार्डन ऑडियो सिस्टम है। इसमें सातवीं जेनरेशन का इंटेल पोसेसर, आईपीएस पैनल फुल एचडी डिस्प्ले और एनविडिया का 4 जीबी ग्राफिक्स दिया गया है। इसकी कीमत 61,690 रुपये है।

वहीं, आइडियापैड 310 में फुल एचडी स्क्रीन डिस्प्ले तथा 7वें जनरेशन का इंटेल सीपीयू लगा है। साथ ही इसमें एनवीडिया ग्राफिक कार्ड भी है और इसकी कीमत 28,390 रुपये है।

580 ग्राम वज़न वाले मिक्स 310 की कीमत 17,490 रुपये है। इसमें डिटैचबल फुल एचडी स्क्रीन, 64 जीबी ईएमएमसी स्टोरेज तथा 4 जीबी रैम लगा है। यह ग्राहकों को 2-इन-1 डिटैचेबल फ़ीचर के साथ आता है।

नए योगा 510 की कीमत 40,990 रुपये है और यह भी फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आता है। जबकि नए योगा 710 की कीमत 85,490 रुपये है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  4. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  5. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  6. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  7. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  8. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  9. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  11. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »