सस्ता टैबलेट Lenovo Tab K11 Plus लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 2K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ, जानें फीचर्स

बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम से शुरू होता है जिसके साथ में 64 जीबी स्टोरेज पेअर की गई है।

सस्ता टैबलेट Lenovo Tab K11 Plus लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 2K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ, जानें फीचर्स

Photo Credit: Lenovo

Tab K11 Plus में 8600mAh की बैटरी है, साथ में 20W चार्जर एडेप्टर है।

ख़ास बातें
  • टैबलेट में प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 680 चिपसेट है।
  • Tab K11 Plus में 8600mAh की बैटरी है।
  • चार्जिंग के लिए इसमें USB-C पोर्ट मिलता है।
विज्ञापन
Lenovo ने टैबलेट सेग्मेंट में नया डिवाइस पेश किया है। कंपनी ने अफॉर्डेबल टैबलेट Lenovo Tab K11 Plus पेश किया है। टैबलेट में 11.45 इंच का डिस्प्ले है जो 2K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। कंपनी ने इसमें 4 जीबी से लेकर 8 जीबी तक रैम वेरिएंट्स पेश किए हैं। टैबलेट में रियर साइड में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। Tab K11 Plus में 8600mAh की बैटरी है, साथ में 20W चार्जर एडेप्टर है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 
 

Lenovo Tab K11 Plus price

Lenovo Tab K11 Plus की कीमत के बारे में कंपनी ने अभी तक अधिकारिक वेबसाइट पर कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस देखें तो कहा जा सकता है कि यह काफी अफॉर्डेबल प्राइस में उपलब्ध करवाया जा सकता है। 
 

Lenovo Tab K11 Plus specifications

Lenovo Tab K11 Plus टैबलेट में 11.45 इंच का डिस्प्ले है जो 2K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। रियर साइड में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। जबकि फ्रंट में वीडियो कॉलिंग आदि के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा इसमें दिया गया है। बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम से शुरू होता है जिसके साथ में 64 जीबी स्टोरेज पेअर की गई है। उसके बाद 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज, और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज टाइप UFS 2.2 है। इसके अलावा इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी मिलता है। 

टैबलेट में प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 680 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। Tab K11 Plus में 8600mAh की बैटरी है, साथ में 20W चार्जर एडेप्टर है। चार्जिंग के लिए इसमें USB-C पोर्ट मिलता है। बैटरी के लिए कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 12 घंटे चल सकता है। साउंड के लिए इसमें Dolby Atmos सपोर्टेड 4 स्पीकर हैं, और 2 माइक्रोफोन हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  3. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  4. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  5. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  6. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  7. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  8. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  9. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  10. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »