डेल ने भारत में लॉन्च किए नए टू-इन-वन हाइब्रिड लैपटॉप

डेल ने भारत में लॉन्च किए नए टू-इन-वन हाइब्रिड लैपटॉप
विज्ञापन
डेल ने मंगलवार को दो नई टू-इन-वन लैपटॉप सीरीज इंसपिरॉन 5000 और इंसपिरॉन 3000 को पेश किया। डेल इंसपिरॉन 11 3000 सीरीज के टू-इन-वन लैपटॉप की कीमत 32,690 रुपये से शुरू होगी, जबकि डेल इंसपिरॉन 13 5000 सीरीज के टू-इन-वन की कीमत 49,490 रुपये से।

दोनों ही टू-इन-वन लैपटॉप सीरीज के प्रोडक्ट को मोड़कर टैबलेट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इन लैपटॉप में टचस्क्रीन भी दिए गए हैं। अमेरिका की इस कंप्यूटर निर्माता कंपनी ने बताया है कि इंसपिरॉन 5000 सीरीज के लैपटॉप कई तरह की भूमिकाओं के लिए फिट हैं। इनमें शानदार आवाज, बैकलिट कीबोर्ड और इंफ्रारेड कैमरा जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। कंपनी ने इसके साथ इंसपिरॉन 13 5000 सीरीज टू-इन-वन को भी पेश किया, लेकिन कीमत का खुलासा नहीं किया गया।
 
dell_inspiron_2_in_1_3000_5000_series

13 इंच और 15 इंच वाले इंसपिरॉन 5000 सीरीज के टू-इन-वन लैपटॉप में फुल-एचडी डिस्प्ले दिए गए हैं। इनमें सिक्स्थ जेनरेशन इंटल कोर आई7 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी के डीडीआर4 रैम और 1 टीबी एचडीडी स्टोरेज दिए गए हैं। डेल का कहना है कि इन लैपटॉप की बैटरी करीब 9 घंटे तक चलेगी। इंसपिरॉन 13 5000 सीरीज के टू-इन-वन लैपटॉप का वज़न 1.62 किलोग्राम से शुरू होता है जबकि इंसपिरॉन 15 5000 सीरीज के लैपटॉप का 2.08 किलोग्राम से।

अब बात इंसपिरॉन 3000 सीरीज टू-इन-वन लैपटॉप की। डेल ने इन्हें ज्यादा सफर करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर बनाया है। यह बाली ब्लू और टैंगो रेड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इनमें इंटेल के सिक्स्थ जेनरेशन एम3 कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इनकी स्टोरेज 500 जीबी है। कंपनी की मानें तो इस सीरीज के टू-इन-वन लैपटॉप की बैटरी 8 घंटे तक चल जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  5. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  7. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  8. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  9. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  10. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »