भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Dell 14S में 2 W के दो स्पीकर्स Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ हैं। इस लैपटॉप में डुअल-ऐरे माइक्रोफोन के साथ 2 मेगापिक्सल RGB कैमरा दिया गया है। Dell 14S में 61.2 Wh की बैटरी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 नवंबर 2026 22:17 IST
ख़ास बातें
  • Dell 14S में 14 इंच डिस्प्ले 2.8K रिजॉल्यूशन के साथ है
  • इस लैपटॉप में 2 W के दो स्पीकर्स Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ हैं
  • Dell 14S में 61.2 Wh की बैटरी दी गई है

इस लैपटॉप में दो स्पीकर्स Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ हैं

Photo Credit: Dell

कंप्यूटर हार्डवेयर मेकर Dell ने भारत में नया लैपटॉप लॉन्च किया है। Dell 14S में 14 इंच डिस्प्ले 2.8K रिजॉल्यूशन के साथ है। इसमें  Intel Core 5 और Intel Core 7 Series प्रोसेसर दिए गए हैं। इस लैपटॉप में 1 TB तक की स्टोरेज मिलती है। यह Windows 11 Home पर चलता है। Dell 14S में डुअल-ऐरे माइक्रोफोन के साथ 2 मेगापिक्सल RGB कैमरा है। इस लैपटॉप में 61.2 Wh की बैटरी दी गई है। Dell 14S में 2 W के दो स्पीकर्स Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ हैं। इस लैपटॉप को चार कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Dell 14S का प्राइस

इस लैपटॉप का प्राइस 79,990 रुपये से शुरू होता है। Dell 14S को चार कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस लैपटॉप पर शुरुआती ऑफर के तहत, चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। Dell 14S की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए की जा रही है। 

Advertisement

Dell 14S के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस लैपटॉप में 14 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिस्प्ले के लिए 2K (1,920 x 1,200 पिक्सल्स) 60 Hz के रिफ्रेश रेट और 300 निट्स के ब्राइटनेस लेवल और 2.8K (2,880 x 1,800 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 450 निट्स तक के ब्राइटनेस लेवल के विकल्प हैं। Dell 14S में Intel Core 5 320 और Core 7 350 Series 3 प्रोसेसर्स दिए गए हैं। इन दोनों वर्जन में इंटीग्रेटेड न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट्स (NPUs) है। इस लैपटॉप में 16 GB तक RAM है। इसमें 256 GB, 512 GB और 1 TB तक की स्टोरेज के विकल्प हैं। 

Dell 14S में 2 W के दो स्पीकर्स Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ हैं। इस लैपटॉप में डुअल-ऐरे माइक्रोफोन के साथ 2 मेगापिक्सल RGB कैमरा दिया गया है। इसके अलावा Windows Hello को सपोर्ट करने वाले कन्फ्रिग्रेशंस के लिए 2 मेगापिक्सल के RGB+IR कैमरा का विकल्प है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, दो USB Type-C पोर्ट, एक HDMI पोर्ट और ऑडियो जैक के विकल्प हैं। Dell 14S में 61.2 Wh की बैटरी है। इस लैपटॉप की बैटरी के सिंगल चार्ज में 21 घंटे तक की  Netflix वीडियो स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। Dell 14S में एल्युमीनियम चेसिस दिया गया है। इस लैपटॉप का भार लगभग 1.15 किलोग्राम का है। 
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.