Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स

Asus ने भारतीय बाजार में 24 इंच डिस्प्ले वाला Asus VM240 AiO (ऑल-इन-वन) डेस्कटॉप पीसी लॉन्च कर दिया है।

Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Asus

Asus VM240 AiO में 24 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Asus VM240 AiO में 24 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Asus VM240 AiO में AMD Ryzen 5 40 प्रोसेसर मिलता है।
  • Asus VM240 AiO में 8GB तक LPDDR5X मेमोरी दी गई है।
विज्ञापन

Asus ने भारतीय बाजार में 24 इंच डिस्प्ले वाला Asus VM240 AiO (ऑल-इन-वन) डेस्कटॉप पीसी लॉन्च कर दिया है। इसमें 22mm का स्टैंड और एडजस्टेबल टिल्ट की सुविधा मिलती है। यह AMD Ryzen 5 40 प्रोसेसर और ड्यूल 2W Dirac-एन्हांस्ड स्पीकर से लैस किया गया है। वीडियो कॉल के लिए VM240 AiO में बिल्ट-इन प्राइवेसी शटर वाला 1080p वेबकैम दिया गया है।  यहां हम आपको Asus VM240 AiO के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Asus VM240 AiO Price

Asus VM240 AiO की कीमत ₹66,990 है। यह डेस्कटॉप 20 अगस्त से Asus एक्सक्लूसिव स्टोर्स, आसुस ई-शॉप, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमजेन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा Asus Jelly75 कीबोर्ड KD201 की कीमत ₹8,999, Asus वायरलेस माउस MD105 की कीमत ₹1,799, Asus मार्शमैलो कीबोर्ड और माउस कॉम्बो CW200 की कीमत ₹4,199 और Asus HDMI केबल LHR60 की कीमत ₹999 है।

Asus VM240 AiO Features & Specifications

Asus VM240 AiO में 23.8 इंच की FHD एंटी ग्लेयर एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920x1080 पिक्सल, 16:9 आस्पेक्ट रेशियो, 300 निट्स ब्राइटनेस और 60hz रिफ्रेश रेट है। इसमें एडजस्टेबल टिल्ट का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स अपने पसंद के व्यू एंगल को अपनी पसंद के हिसाब से सेट कर सकते हैं। इसकी डिस्प्ले sRGB कलर गैमट का 100% कवरेज देती है। इसमें 22 मिमी का स्टैंड है। यह डेस्कटॉप AMD Ryzen 5 40 प्रोसेसर तक के साथ कॉन्फिगर हो सकता है। इसमें 8GB तक LPDDR5X मेमोरी और 512GB तक PCIe Gen 4 SSD स्टोरेज दी गई है। यह विंडोज 11 होम पर काम करता है।

वीडियो कॉल के लिए VM240 AiO में बिल्ट-इन प्राइवेसी शटर वाला 1080p वेबकैम दिया गया है। इसमें Dirac ऑडियो वाले ड्यूल फ्रंट-फेसिंग 2W स्पीकर हैं। कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइज को हटाने के लिए AI-पावर्ड नॉइज कैंसलेशन की सुविधा भी देता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में VM240 AiO में वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, HDMI, RJ-45 और कई USB Type-A पोर्ट दिए गए हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इस डेस्कटॉप की लंबाई 54.0 सेमी, 43.4 सेमी, 1.8 सेमी-16.9 सेमी और वजन 5.50 किलो है। कंपनी इस डेस्कटॉप के साथ 1 साल की वारंटी प्रदान कर रही है।

Asus ने इसके अलावा Jelly75 Keyboard, Wireless Mouse MD105, Marshmallow Combo CW200 भी पेश किए हैं। Asus Jelly75 Keyboard KD201 में स्वैपेबल कीज मिलती हैं। इसके साथ रिचार्जेबल बैटरी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। वहीं Asus Wireless Mouse MD105 में 2.4 GHz RF और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी 5.0 मिलती है। Asus Marshmallow Combo CW200 एडजेस्टेबल डीपीआई सेटिंग्स के साथ एक कीबोर्ड और वायरलेस माउस है। इन्हें तीन डिवाइसेज के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  2. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  3. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  5. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  6. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  7. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
  8. Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
  9. WhatsApp छोड़ो, 'कबूतर' पहुंचाएगा आपका मैसेज! Carrier Pidge ऐप के हो रहे जमकर डाउनलोड
  10. iQOO Buds भारत में लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर, ऑफर में ₹1,699 का खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »