iQOO Z11 भारत में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू

कंपनी का कहना है कि iQOO Z11 भारत का पहला फोन है जो Dimensity 7500 Turbo चिपसेट के साथ आता है।

iQOO Z11 भारत में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू

Photo Credit: iQOO

iQOO Z11 में कंपनी ने 6.83 इंच का कर्व्ड 3D AMOLED डिस्प्ले दिया है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन, 449PPI पिक्सल डेंसिटी को सपोर्ट करता है।

ख़ास बातें
  • iQOO Z11 में कंपनी ने 6.83 इंच का कर्व्ड 3D AMOLED डिस्प्ले दिया है।
  • 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ यह स्मूद डिस्प्ले एक्सपीरियंस ऑफर करता है।
  • iQOO Z11 भारत का पहला फोन है जो Dimensity 7500 Turbo चिपसेट से लैस है।
विज्ञापन

iQOO Z11 को कंपनी ने भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ चमकदार डिस्प्ले दिया गया है। यह 3D कर्व्ड डिस्प्ले है जिसमें 2000 निट्स की HBM ब्राइटनेस मिलती है। फोन में मीडियाटेक का Dimensity 7500 Turbo 5G चिपसेट दिया गया है। कंपनी के अनुसार, इस चिपसेट के साथ भारत का यह पहला फोन है। फोन में बड़ी बैटरी है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। 50MP के रियर कैमरा के साथ फोन IP69 रेटिंग से लैस होकर आता है जो इसे वाटर रसिस्टेंट बनाती है। आइए जानते हैं भारत में फोन की कीमत कितनी है, खरीद के साथ क्या होंगे डिस्काउंट ऑफर, और कौन से अन्य खास हैं फीचर्स। 

iQOO Z11 Price in India

iQOO Z11 की भारत में 6GB+128GB रैम के लिए 34,999 रुपये से शुरू होती है। फोन के 8GB+128GB वेरिएंट को 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 8GB+256GB वेरिएंट को 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि टॉप 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। फोन को कंपनी ने ऑरोरा ग्रीन और सेलेस्टियल ब्लू कलर्स में लॉन्च किया है। फोन खरीद के लिए Amazon ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी के अधिकारिक iQOO India ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। 

iQOO Z11 Specifications

iQOO Z11 भारत में कई आकर्षक स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स से लैस होकर आता है। आइए जानते हैं विस्तार से इसके सभी स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के डिटेल्स। 

iQOO Z11 Display

iQOO Z11 में कंपनी ने 6.83 इंच का कर्व्ड 3D AMOLED डिस्प्ले दिया है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन, 449PPI पिक्सल डेंसिटी को सपोर्ट करता है। स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93.82% है। कंट्रास्ट रेश्यो 8000000:1 का दिया गया है। Netlix HDR प्ले सपोर्ट भी फोन में मौजूद है। कंपनी ने फोन में 2000 निट्स की HBM ब्राइटनेस दी है। 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ यह स्मूद डिस्प्ले एक्सपीरियंस ऑफर करता है। 

iQOO Z11 Processor

फोन में मीडियाटेक का Dimensity 7500 Turbo SoC दिया गया है जो कि 4nm प्रोसेसिंग पर बना है। यह एक 5G चिपसेट है जो पिछले मॉडल से 15% ज्यादा स्मूदनेस देता है। यह 25% कम पावर खपत करता है और 10% बेहतर गेमिंग अनुभव दे सकता है। साथ में 3800mm2 वैपर कूलिंग चैम्बर भी दिया गया है जिससे फोन हीट नहीं पकड़ता है। फोन में कई AI फीचर्स का भी सपोर्ट दिया गया है। 

iQOO Z11 OS Updates

फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 आधारित Origin OS6 पर रन करता है। स्मार्टफोन में कंपनी ने 12GB तक रैम दी है, और 256GB तक स्टोरेज दी है। फोन में 3 साल तक एंड्रॉयड अपडेट्स और 5 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा ब्रांड की ओर से किया गया है। 

iQOO Z11 Camera

iQOO Z11 कैमरा सेटअप देखें तो फोन में रियर में डुअल कैमरा मिल रहा है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ Sony IMX882 सेंसर दिया गया है। साथ में दूसरा कैमरा भी है जो कि 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

iQOO Z11 Battery, Charging

फोन में 7,050mAh की बड़ी Bluevolt बैटरी लगी है। इसके साथ में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। कंपनी का कहना है कि तेजी से चार्ज के लिए यह 10 मिनट के Boost Charge फीचर के साथ आता है। जिसके तहत फोन 10 मिनट के अंदर 1% से 17% तक चार्ज हो सकता है। वहीं, 44% चार्ज होने में इसे केवल 30 मिनट लगते हैं। इसके अलावा फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP रेटिंग भी है। यह फोन IP68/IP69 रेटिंग से लैस होकर आता है जो इसे धूल और पानी में खराब होने से बचाती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »