Apple जल्द लॉन्च करेगी MacBook Air, डिस्प्ले के मिल सकते हैं 2 ऑप्शन

इस लैपटॉप का डिजाइन मौजूदा MacBook Air के समान रखा जा सकता है। इसमें M4 चिपसेट मिल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 मार्च 2025 15:03 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष मार्च में पेश किए गए MacBook Air की जगह लेगा
  • इस लैपटॉप में M4 चिपसेट हो सकता है
  • इसमें मौजूदा वर्जन के समान Liquid Retina डिस्प्ले दिया जा सकता है

इस लैपटॉप का डिजाइन मौजूदा MacBook Air के समान रखा जा सकता है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की नया MacBook Air लॉन्च करने की तैयारी है। इस लैपटॉप में M4 चिपसेट हो सकता है। यह पिछले वर्ष मार्च में पेश किए गए MacBook Air की जगह लेगा, जिसमें M3 चिपसेट दिया गया था। नए लैपटॉप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स हो सकते हैं। 

नए  MacBook Air के लॉन्च के बारे में पिछले कुछ महीनों से अटकलें लग रही थी। एपल के CEO, Tim Cook ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए गए एक टीजर वीडियो पोस्ट किया है। इसमें लिखा है, "दयर इज समथिंग इन द एयर।" यह नए  MacBook Air के लॉन्च का संकेत दे रहा है। इसमें डिस्प्ले साइज के दो ऑप्शन - 13 इंच और 15 इंच हो सकते हैं। इस लैपटॉप का डिजाइन मौजूदा MacBook Air के समान रखा जा सकता है। इसमें M4 चिपसेट मिल सकता है। नए लैपटॉप में में AI से जुड़े  Apple Intelligence फीचर्स हो सकते हैं। इसमें मौजूदा वर्जन के समान Liquid Retina डिस्प्ले दिया जा सकता है। 

इस लैपटॉप में कंपनी की नई नैनो-टेक्सचर कोटिंग हो सकती है। एपल ने MacBook Pro में यह कोटिंग दी है। मौजूदा MacBook Air में Thunderbolt 3 पोर्ट्स को अपग्रेड कर नए लैपटॉप में Thunderbolt 4 दिया जा सकता है। एपल को AI फीचर्स के लिए 8 GB के RAM की जरूरत है और इस वजह से नए लैपटॉप में न्यूनतम इतना RAM हो सकता है। 

पिछले सप्ताह एपल के अफोर्डेबल iPhone 16e की देश में बिक्री शुरू हुई थी। इस स्मार्टफोन में कंपनी का A18 चिपसेट दिया गया है। iPhone 16e में 48 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का TrueDepth कैमरा दिया गया है। iPhone 16e में 8 GB का RAM है। इस स्मार्टफोन के 128 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 59,900 रुपये, 256 GB का 69,900 रुपये और 512 GB वाले वेरिएंट का 89,900 रुपये का है। इसे व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री देश में कंपनी की वेबसाइट और ऑथराइज्ड रीसेलर्स के जरिए की जा रही है। इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR (1,170x2,532 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 60 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

13.60-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

2560x1664 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

Apple M3

रैम

8 जीबी

ओएस

macOS

हार्ड डिस्क

नहीं

एसएसडी

256GB

वज़न

1.24 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.