Acer ने Intel Core Ultra 7 के साथ लॉन्च किया Swift Go 14 लैपटॉप

इस लैपटॉप का Intel Core Ultra 5 CPU के साथ प्राइस 84,990 रुपये और Core Ultra 7 वेरिएंट का 99,990 रुपये का है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 जनवरी 2024 18:30 IST
ख़ास बातें
  • इस लैपटॉप को प्योर सिल्वर शेड में उपलब्ध कराया गया है
  • कंपनी का दावा है कि इसका परफॉर्मेंस पिछले मॉडल से 47 प्रतिशत बेहतर है
  • इस लैपटॉप में 14 इंच WUXGA (1,920 x 12,000 पिक्सल) IPS LED टचस्क्रीन है

इस लैपटॉप को केवल Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है

डिवाइसेज मेकर Acer ने भारत में Swift Go 14 को Intel के नए AI कोर अल्ट्रा प्रोसेसर्स के साथ लॉन्च किया है। ये प्रोसेसर न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) के साथ हैं। यह Intel Evo Edition प्लेटफॉर्म मॉडल है। ताइवान की इस कंपनी ने इसमें जल्द चार्जिंग के साथ कुछ अन्य सुधार का दावा किया है। पिछले वर्ष के अंत में इस लैपटॉप को कुछ अलग स्पेसिफिकेशंस के साथ नॉर्थ अमेरिका में पेश किया गया था। 

Acer Swift Go 14 (SFG14-72T) को प्योर सिल्वर शेड में उपलब्ध कराया गया है। इसका Intel Core Ultra 5 CPU के साथ प्राइस 84,990 रुपये और Core Ultra 7 वेरिएंट का 99,990 रुपये का है। इस लैपटॉप को केवल Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है। 
Advertisement

इस लैपटॉप में 14 इंच WUXGA (1,920 x 12,000 पिक्सल) IPS LED टचस्क्रीन 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह दो प्रोसेसर के विकल्पों - Intel Core Ultra 5 125H और Intel Core Ultra 7 155H में उपलब्ध है। इसके साथ Intel Arc GPU, 16 GB का LPDDR5X RAM और 1 TB की PCIe 4.0 NVMe SSD स्टोरेज है। Intel के नए Core Ultra प्रोसेसर इंटीग्रेटेड AI इंजन के साथ हैं। कंपनी का दावा है कि इसका परफॉर्मेंस पिछले मॉडल से 47 प्रतिशत बेहतर है। 

अपडेटेड Acer Swift Go 14 में 1,440p QHD वेबकैम Acer की PurifiedVoice टेक्नोलॉजी के साथ है। यह Wi-Fi और Intel Bluetooth LE Audio कनेक्टिविटी के साथ है। इसकी थ्री सेल 65 W बैटरी के 12.5 घंटे तक चलने का दावा किया गया है। यह USB Type-C पोर्ट के जरिए 100 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ताइवान की एक अन्य डिवाइसेज कंपनी Asus ने पिछले वर्ष के अंत में Zenbook 14 OLED (UX3405) लैपटॉप लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे प्रीमियम अल्ट्रापोर्टेबल लैपटॉप बताया था। Asus का दावा है कि इस लैपटॉप का स्लीक डिजाइन होने के साथ ही इसकी ड्यूरेबिलिटी अमेरिका के मिलिट्री ग्रेड की है। इसमें Intel Core Ultra प्रोसेसर के साथ बिल्ट-इन Intel Arc ग्राफिक्स है। Intel Core Ultra प्रोसेसर में स्पेशिलाइज्ड न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट्स (NPU) हैं जो ऑफलाइन AI फंक्शंस को सपोर्ट करती हैं। कंपनी की ओर से इस लैपटॉप की बैटरी 15 घंटे से अधिक चलने का दावा किया गया है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

Touchscreen

हां

प्रोसेसर

इंटेल कोर अल्ट्रा 5

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 11

एसएसडी

512GB

ग्राफ़िक्स

Intel Arc

वज़न

1.32 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  2. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  3. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  7. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  8. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  9. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  10. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.