Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

यह लैपटॉप 64 GB तक के DDR5 RAM को सपोर्ट करता है और इसे PCIe Gen4 SSD स्टोरेज के साथ कन्फिगर किया जा सकता है। इस लैपटॉप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए गए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 जून 2026 15:26 IST
ख़ास बातें
  • इस लैपटॉप में 14 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है
  • TravelLite TL24-54M में इंटीग्रेटेड प्राइवेसी शटर के साथ वेबकैम है
  • इसमें एंटरप्राइज सिक्योरिटी के लिए Kensington लॉक स्लॉट मिलता है

इस लैपटॉप में Intel की नई टेक्नोलॉजी पर बेस्ड Intel Core Series 3 प्रोसेसर है

Photo Credit: Acer

कंप्यूटर हार्डवेयर मेकर Acer ने भारत में TravelLite TL24-54M बिजनेस लैपटॉप को लॉन्च किया है। देश में Intel के नए Core Series 3 प्रोसेसर के साथ यह पहला कमर्शियल लैपटॉप है। यह लैपटॉप 64 GB तक के DDR5 RAM को सपोर्ट करता है। इसे PCIe Gen4 SSD स्टोरेज के साथ कन्फिगर किया जा सकता है इस बिजनेस लैपटॉप के कस्टमर्स में एंटरप्राइसेज, स्मॉल और मीडियम बिजनेस, एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस और सरकारी डिपार्टमेंट शामिल हो सकते हैं। यह लैपटॉप Acer की FlexiCharger टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी अधिक चल सकती है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए गए हैं। इस बिजनेस लैपटॉप में एल्युमीनियम का चेसिस दिया गया है। 

इस लैपटॉप की बिक्री देश में Acer के कमर्शियल पार्टनर नेटवर्क के जरिए की जाएगी। Acer TravelLite TL24-54M में 14 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका डिस्प्ले नैरो बेजेल्स के साथ है। इसमें 180 डिग्री हिंज है जिससे डिस्प्ले को आसानी से पूरी तरह फ्लैट स्थिति में रखा जा सकता है।  TravelLite TL24-54M में Intel की नई टेक्नोलॉजी पर बेस्ड Intel Core Series 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने बताया है कि नई टेक्नोलॉजी से बेहतर पावर एफिशिएंसी के साथ ही बिजनेस वर्कलोड के लिए सपोर्ट मिलता है। यह लैपटॉप 64 GB तक के DDR5 RAM को सपोर्ट करता है और इसे PCIe Gen4 SSD स्टोरेज के साथ कन्फिगर किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने TravelLite TL24-54M के प्राइस की जानकारी नहीं दी है। 

Advertisement

TravelLite TL24-54M में इंटीग्रेटेड प्राइवेसी शटर के साथ वेबकैम दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Gigabit Ethernet, Wi-Fi, DisplayPort के साथ USB Type-C पोर्ट और HDMI पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें बाकी के पोर्ट्स की जानकारी नहीं दी गई है। यह लैपटॉप Acer की FlexiCharger टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है, जिसका डिजाइन बैटरी के अधिक चलने के लिए बनाया गया है। 

इस बिजनेस लैपटॉप में एल्युमीनियम चेसिस दिया गया है। इसमें TPM 2.0 सपोर्ट भी मिलता है। इस लैपटॉप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए गए हैं। Acer TravelLite TL24-54M में एंटरप्राइज सिक्योरिटी के लिए Kensington लॉक स्लॉट और फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन का विकल्प भी मिलता है। इस लैपटॉप का भार लगभग 1.22 किलोग्राम का है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  4. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  5. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  6. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  7. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  8. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  9. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  10. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.