• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • Xiaomi लाई 3 मिनट में बाइक टायर फुल करने वाला पॉकेट साइज एयर कम्प्रेशर 1S, जानें कीमत

Xiaomi लाई 3 मिनट में बाइक टायर फुल करने वाला पॉकेट साइज एयर कम्प्रेशर 1S, जानें कीमत

जरूरत से ज्यादा हवा न भरी जाए, इसके लिए डिवाइस में सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।

Xiaomi लाई 3 मिनट में बाइक टायर फुल करने वाला पॉकेट साइज एयर कम्प्रेशर 1S, जानें कीमत

Xiaomi Portable Electric Air Compressor 1S को यूएसबी टाइप सी पोर्ट के माध्यम से चार्ज किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • इसमें डॉट मैट्रिक्स डिजिटल डिस्प्ले दी गई है जो प्रेशर वैल्यू बताती है।
  • कार के एक छोटे टायर को पूरी तरह से फुलाने में यह 11 मिनट का समय लेता है।
  • यह इनफ्लेटर किसी भी टायर को 0 से 150 psi की रेंज में फुला सकता है।
विज्ञापन
Xiaomi ने भारत में अपना नया पोर्टेबल इलेक्ट्रिक एयर कम्प्रेसर 1S (Portable Electric Air Compressor 1S) लॉन्च किया है। यह एक पॉकेट साइज का डिवाइस है जिसमें 5 इनफ्लेटिंग मोड (फुलाने वाले मोड) दिए गए हैं। शाओमी के इस नए प्रोडक्ट को कार, बाइक, नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के साथ ही अन्य चीजों जैसे फुटबॉल आदि के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 
 

Xiaomi Portable Electric Air Compressor 1S price, availability

Xiaomi के इस इनफ्लेटर की भारत में कीमत 2,799 रुपये है जो कि इसका इंट्रोडक्टरी प्राइस है। यह ब्लैक कलर में उपलब्ध है जो कि इसका सिंगल कलर वेरिएंट है। 
 

Xiaomi Portable Electric Air Compressor 1S Features

शाओमी की ओर से पेश किया गया यह इनफ्लेटर एक मल्टीपर्पज डिवाइस है जो 45.5 प्रतिशत तक अधिक इनफ्लेशन परफॉर्मेंस (फुलाने की कार्यक्षमता) देता है। इसमें एक ऑटो प्रेशर चेक फीचर भी दिया गया है जो कनेक्ट किए गए टायर या किसी बॉल के एयर प्रेशर को माप सकता है। इसके अलावा इस डिवाइस में 5 इनफ्लेटिंग मोड हैं जिनमें फ्री मोड, बाइसाइकिल मोड, मोटरसाइकिल मोड, कार मोड और बॉल मोड शामिल हैं। 

कंपनी के इस नए डिवाइस का डिजाइन काफी स्लीक है। इसमें डॉट मैट्रिक्स डिजिटल डिस्प्ले दी गई है जो प्रेशर वैल्यू बताती है। अधिक सटीकता के लिए एयर प्रेशर सेंसर्स को एनालॉग से डिजिटल चिप में अपग्रेड किया गया है। इसमें लिथियम बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। 

Xiaomi Portable Electric Air Compressor 1S को यूएसबी टाइप सी पोर्ट के माध्यम से चार्ज किया जा सकता है। यह इनफ्लेटर किसी भी टायर को 0 से 150 psi की रेंज में फुला सकता है। इसका मतलब है कि यह मोटरबाइक, कार, बाइसाइकिल के साथ ही बास्केटबॉल और फुटबॉल्स में हवा भरने के काम में लेने के लिए बहुत उपयोगी है। 

कार के एक छोटे टायर को पूरी तरह से फुलाने में यह 11 मिनट का समय लेता है और मोटरसाइकिल के टायर को 3 मिनट में फुलाने की क्षमता के साथ आता है। जरूरत से ज्यादा हवा न भरी जाए, इसके लिए डिवाइस में सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। पहले से सेट किए गए प्रेशर तक हवा भरने के बाद यह अपने आप ही बंद हो जाता है। डिवाइस में SOS फ्लैश भी दिया गया है ताकि रात के समय में इमरजेंसी के वक्त यह काम कर सके।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
  2. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
  4. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  5. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  6. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  8. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  9. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  10. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »