• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • शाओमी का यह डिवाइस बना है आपकी फिटनेस के लिए, लॉन्च हुआ भारत में

शाओमी का यह डिवाइस बना है आपकी फिटनेस के लिए, लॉन्च हुआ भारत में

भारतीय बाज़ार में स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी की जबरदस्त बिक्री के बाद शाओमी अब सेहत से जुड़ा प्रोडक्ट लेकर आई है। यह उत्पाद है मी बॉडी कम्पॉजिशन स्केल।

शाओमी का यह डिवाइस बना है आपकी फिटनेस के लिए, लॉन्च हुआ भारत में
ख़ास बातें
  • शाओमी मी बॉडी कंपॉज़िशन स्केल की कीमत 1,999 रुपये है
  • यह शरीर का सटीक आंकड़ा पेश करने में सक्षम है
  • शाओमी का दावा है कि मी बॉडी कंपॉजिशन स्लिप-रेसिस्टेंट है
विज्ञापन
भारतीय बाज़ार में स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी की जबरदस्त बिक्री के बाद शाओमी अब सेहत से जुड़ा प्रोडक्ट लेकर आई है। यह उत्पाद है मी बॉडी कम्पॉजिशन स्केल। इसके जरिए यूज़र बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स), मसल मास, मोटापा और भी बहुत कुछ जांच पाएंगे। शाओमी मी बॉडी कंपॉज़िशन स्केल की कीमत 1,999 रुपये है। इसकी बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर मी.कॉम पर गुरुवार दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

मी बॉडी कंपॉज़िशन स्केल को लेकर कंपनी का दावा है कि यह शरीर का सटीक आंकड़ा पेश करने में सक्षम है। कहा गया है कि मसल मास, बीएमआई, फैट, हड्डियों का मोटापा, बॉडी स्कोर, वज़न, बेज़ल मेटाबॉल्ज़िम, पानी की मात्रा आदि बताने में यह डिवाइस मददगार साबित होगी। कंपनी ने यह भी बताया कि डिवाइस में मी फिट ऐप का एक्सेस भी है।

शाओमी का दावा है कि मी बॉडी कंपॉजिशन स्लिप-रेसिस्टेंट है, जो यूज़र को गीले पांव में भी सुरक्षा प्रदान करेगा।

इसके अतिरिक्त डिवाइस में एलईडी डिस्प्ले भी है। स्केल पर खड़े होने के तीन सेकेंड के भीतर इस पर ज़रूरी आंकड़े दिखने लगते हैं। गौर करने वाली बात है कि डिवाइस सिर्फ सफेद रंग में मिलेगा।

शाओमी ने बताया है कि कॉम्पलेक्स अल्गोरिदम और एडवांस्ड बायोइलेक्ट्रिक्ल इंपीडेंस एनलिसिस के दम पर यह डिवाइस यूज़र को उनके शरीर के बारे में बताता है। इसकी मदद से यूज़र डेटा के आधार पर अपनी फिटनेस पर नज़र रख सकते हैं।

मी बॉडी कंपोज़िशन स्केल का रीडिंग प्रसिज़न 50 ग्राम है। इसके अलावा इस पर 5 किलो से 150 किलोग्राम तक वज़न लोड किया जा सकता है। इसमें ब्लूटूथ 4.0 कनेक्टिविटी फीचर है। इसके अलावा यह एंड्रॉयड 4.4 के बाद वाले वर्ज़न पर चलने वाले डिवाइस को सपोर्ट करता है। इस डिवाइस को शाओमी के मी फिट स्मार्टफोन ऐप के साथ पेयर किया जा सकता है।

यह डिवाइस स्टेंडर्ड चार AAA बैटरी पर चलता है जो रिटेल बॉक्स का हिस्सा है। बता दें कि मी बॉडी कंपॉजिशन स्केल यूज़र की पहचान कर सकता है और इस पर 16 प्रोफाइल स्टोर करना संभव है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »