Xiaomi ने की अब EV बिजनेस में ऐंट्री!

चीन की टेक दिग्गज कंपनी Xiaomi अब इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही है। Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर Xiaomi EV Company Limited के अस्तित्व में आने की घोषणा की है।

Xiaomi ने की अब EV बिजनेस में ऐंट्री!

कंपनी ने पहले ही 300 से अधिक नए कर्मचारियों की भर्ती की है जो EV क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं।

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर Xiaomi EV Company Limited की घोषणा की।
  • मार्च 2021 में Lei Jun ने पहली बार Xiaomi EV बिजनेस के बारे में घोषणा की।
  • घोषणा से पहले Xiaomi EV टीम ने 2,000 से अधिक इंटरव्यू सर्वे किए।
विज्ञापन
चीन की टेक दिग्गज कंपनी Xiaomi अब इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही है। Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर Xiaomi EV Company Limited के अस्तित्व में आने की घोषणा की है, जिसके माध्यम से वह इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण के सपने को हकीकत में बदलना चाहती है। चीनी स्मार्टफोन दिग्गज Xiaomi Corp (1810.HK) ने कहा कि उसने अपनी इलेक्ट्रिक वाहन इकाई का ऑफिशिअल बिज़नेस रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है जो मोटर व्हीकल क्षेत्र में उसे बहुत आगे पहुंचाने वाला है। Xiaomi ने एक बयान में कहा, नई इकाई, जिसे Xiaomi EV Inc कहा जाएगा, 10 बिलियन युआन (1.55 बिलियन डॉलर) की पंजीकृत पूंजी और Xiaomi के सीईओ Lei Jun के लीगल रेप्रेजेंटेटिव के रूप में खोली गई।

Gizmochina की एक रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2021 के अंत में Xioami के संस्थापक लेई जून ने पहली बार कंपनी की EV बिजनेस पहल के लिए एक भाषण के दौरान घोषणा की, यह संकेत देते हुए कि चीनी ब्रांड अगले 10 वर्षों के दौरान EV बिजनेस में कुल अनुमानित 10 बिलियन डॉलर का निवेश करने की योजना बना रही थी, RMB 10 बिलियन (~$1.5 बिलियन) का प्रारंभिक निवेश। Lei Jun स्वयं टीम का नेतृत्व करेंगे और कंपनी ने पहले ही 300 से अधिक नए कर्मचारियों की भर्ती की है जो इस क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं।

Xiaomi EV पहल की घोषणा से लेकर EV कंपनी के आधिकारिक पंजीकरण तक के 5 महीनों के दौरान Xiaomi EV टीम ने 2,000 से अधिक इंटरव्यू सर्वे और 10 से अधिक इंडस्ट्री पार्टनर्स के दौरे के साथ, यूजर रिसर्च और इंडस्ट्री चेन इन्सपेक्शन को एक बड़ी मात्रा में आयोजित किया है। उसके बाद कंपनी ने रजिस्ट्रेशन करने की पहल की। 

कंपनी द्वारा एक ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी कंपनी Deepmotion Tech के अधिग्रहण की घोषणा के बाद यह खबर बहुत देर तक नहीं आई। हालाँकि नया EV बिजनेस कैसे चलेगा, इसका स्पष्ट रोडमैप अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। अभी यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है कि कंपनी पूर्ण इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करने जा रही है या इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मैन्यूफेक्चरिंग कॉम्पोनेंट (हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर) पर ही फोकस करेगी। हालांकि एक बात पक्की है कि कंपनी सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक विकसित करेगी। इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर Xiaomi ने इस इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi EV Company Limited, Xiaomi EV Company
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »