Redmi Power Bank 20000 mAh हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

Redmi Power Bank 20000 mAh पावर बैंक की कीमत में कटौती की गई है, नई कीमत के साथ आप आपको यह पावर बैंक 1,399 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इससे पहले इस पावर बैंक की कीमत 1,499 रुपये थी।

Redmi Power Bank 20000 mAh हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

Redmi Power Bank 20,000 एमएएच दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, ब्लैक एंड व्हाइट। Redmi Power Bank 20,000 एमएएच दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, ब्लैक एंड व्हाइट।

ख़ास बातें
  • Redmi Power Bank 20000mAh मी होम स्टोर्स, Mi.com, और अमेज़न पर है उपलब्ध
  • 20,000 एमएएच बैटरी वाला रेडमी पावर बैंक 1,499 रुपये में लॉन्च हुआ था
  • रेडमी पावर बैंक में 12-लेयर की सर्किट प्रोटेक्शन दी गई है
विज्ञापन
Redmi Power Bank 20000 mAh पावर बैंक की कीमत में कटौती की गई है, नई कीमत के साथ आप आपको यह पावर बैंक 1,399 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इससे पहले इस पावर बैंक की कीमत 1,499 रुपये थी। बता दें, Redmi ने फरवरी महीने में दो पावर बैंक भारत में लॉन्च किए थे, एक 10,000 एमएएच क्षमता का पावर बैंक था, तो दूसरा 20,000 एमएएच क्षमता वाला। 20,000 एमएएच का पावर बैंक 18 वॉट तक की चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें आपको दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, ब्लैक एंड व्हाइट।

Redmi India ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट करते हुए इस कटौती की जानकारी दी। आपको बता दें, Redmi Power Bank 20000 mAh को 1,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। लेकिन इस कटौती के साथ अब यह आपको 1,399 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। यानी आपको इस पावर बैंक पर 100 रुपये का फायदा होगा। लेटेस्ट कीमत के साथ आप इस पावर बैंक को Mi.com, Amazon, Flipkart, Mi Home स्टोर और नजदीकी रिटेल ऑउटलेट्स से खरीद सकते हैं।
 

Redmi Power Bank specifications

रेडमी पावर बैंक ब्लॉक की शेप वाले डिज़ाइन के साथ आता है। इस पावर बैंक में डुअल यूएसबी टाइप-ए इनपुट पोर्ट, एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और एक यूएसबी टाइप-सी आउटपुट पोर्ट शामिल हैं। जैसे कि हमने बताया Redmi Power Bank 20,000 एमएएच वेरिएंट 18 वॉट तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इस डिवाइस में टू-वे फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। साथ ही इसमें 12-लेयर की सर्किट प्रोटेक्शन दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »