टेसला मॉडल 3 इलेक्ट्रिक स्मार्टकार भारत में भी मिलेगी

टेसला मॉडल 3 इलेक्ट्रिक स्मार्टकार भारत में भी मिलेगी
विज्ञापन
अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेसला अपनी सबसे सस्ती कार जल्द ही भारत में लॉन्च करेगी। इसकी जानकारी टेसला मोटर्स के संस्थापक ईलॉन मस्क ने ट्वीट करके दी। उन्होंने बताया कि टेसला मॉडल 3 की प्री-ऑर्डर वेबपेज में कई और देशों को जोड़ा गया है। इसमें भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, न्यूजीलैंड और आयरलैंड शामिल हैं।

टेसला मॉडल 3 कार की प्री-ऑर्डर बुकिंग 1000 डॉलर (करीब 66,000 रुपये) देकर कर सकते हैं। इस राशि की भुगतान करने के लिए आपको क्रेडिट कार्ड की ज़रूरत पड़ेगी। अच्छी बात यह है कि अगर आप अपना ऑर्डर रद्द करते हैं तो भुगतान राशि वापस मिल जाएगी। इस फॉर्म को भरने पर आपको कंपनी की प्रीमियम सेडान मॉडल एस को टेस्ट ड्राइव करने का मौका भी मिलता है।

टेसला ने गुरुवार को केलिफॉर्निया में आयोजित एक इवेंट में घोषणा की थी कि मॉडल 3 को 2017 में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी कीमत 35,000 डॉलर (करीब 23 लाख रुपये) से शुरू होगी। आपको बता दें कि कंपनी अपनी कारों का निर्माण अमेरिका में करती है, ऐसे में भारत में इसकी कीमत और ज्यादा हो सकती है। और भारत में निर्यात की गई गाड़ियों पर करीब 125 फीसदी कर भी तो लगता है।

कंपनी की योजना पुरी दुनिया में अपने स्टोर की संख्या 215 से बढ़ाकर 441 करने की है। संभव है कि आने वाले दिनों में कंपनी के स्टोर भारत में भी खुलें। टेसला के संस्थापक ईलॉन मस्क ने बताया है कि यह कार एक बार पूरी तरह से चार्ज़ होने के बाद करीब 346 किलोमीटर तक चलेगी और इसमें ऑटोपाइलट फ़ीचर भी होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  2. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  4. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  5. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  6. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  7. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  9. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »