• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • Disney+ Hotstar सीरीज़ Aarya के साथ सुष्मिता सेन की वापसी, ट्रेलर रिलीज़

Disney+ Hotstar सीरीज़ Aarya के साथ सुष्मिता सेन की वापसी, ट्रेलर रिलीज़

Disney+ Hotstar पर रिलीज होने वाली Aarya में सुष्मिता सेन के अलावा अन्य स्टार कास्ट की बात करें, तो सिकंदर खैर, नमिता दास, अंकुर भाटिया, जयंत कृपलानी, सोहैला कपूर, सुगंधा गर्ग, माया सरीन, विश्वजीत प्रधान और मनीष चौधरी आदि भी शामिल हैं।

Disney+ Hotstar सीरीज़ Aarya के साथ सुष्मिता सेन की वापसी, ट्रेलर रिलीज़

Sushmita Sen की स्क्रीन पर लंबे समय बाद वापसी

ख़ास बातें
  • Aarya में लीड रोल निभा रही हैं सुष्मिता सेन
  • Disney+ Hotstar पर आर्या 19 जून हो होगी रिलीज़
  • राम माधवानी कर रहे हैं इस सीरीज़ का डायरेक्शन
विज्ञापन
Disney+ Hotstar ने अपनी अगली ऑरिजनल सीरीज़ Aarya की घोषणा कर दी, जिसे 19 जून को रिलीज़ की जाएगी। इस सीरीज़ के साथ सुष्मिता सेन लम्बे समय बाद पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं, लेकिन इस बार पर्दा सिल्वर स्क्रीन नहीं, बल्कि डिज़िटल है। आपको बता दें, सुष्मिता सेन अभिनित थ्रिलर 'आर्या' की कहानी डच सीरीज़ Penoza पर आधारित है। Aarya का ट्रेलर भी सामने आ चुका है, जिसकी कहानी आर्या (सुष्मिता सेन) के परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। आर्या अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहती है, लेकिन अचानक ही उनकी जिंदगी में भूचाल आ जाता है। आर्या के पति (चंद्रचूड़ सिंह) की हत्या कर दी जाती है, पति की हत्या होने के बाद आर्या अपने बच्चों की सुरक्षा का जिम्मा उठाती है और खुद जुर्म की दुनिया में उतर जाती है।
 
 

Aarya cast

आर्या में सुष्मिता सेन के अलावा अन्य स्टार कास्ट की बात करें, तो सिकंदर खैर, नमिता दास, अंकुर भाटिया, जयंत कृपलानी, सोहैला कपूर, सुगंधा गर्ग, माया सरीन, विश्वजीत प्रधान और मनीष चौधरी आदि भी शामिल हैं।

आपको बता दें, संदीप मोदी और विनोद रावत के साथ आर्या का डायरेक्शन राम माधवानी ने किया है, जो कि 'नीरजा' जैसी फिल्मे बना चुके हैं। वहीं, आर्या के लेखक संदीप श्रीवास्तव और अनु सिंह हैं। आर्या Ram Madhvani Films और Endemol Shine Entertainment का प्रोडक्शन है।

सुष्मिता सेन ने अपने रोल के बारे में बात करते हुए बताया कि आर्या ताकत, दृढ़ संकल्प और अपराध से भरी दुनिया का प्रतिनिधित्व करती है। हालांकि, खासतौर पर उनके लिए इसकी कहानी परिवार, धोखे और एक ऐसी मां की कहानी है जो अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। सुष्मिता सेन ने बताया कि उन्हें इस तरह का किरदार पाने में दशक लग गए और अब वह इस कहानी का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं।

गौरतलब है कि साल 2020 “Hotstar Specials” के बैनर के तहत आर्या तीसरी सीरीज़ है। इससे पहले नीरज पांडे की एक्शन थ्रिलर स्पेशल ओप्स मार्च में आई थी और फिर लारा दत्ता अभिनित Hundred अप्रैल में रिलीज हुई थी।

Disney+ Hotstar पर आर्या 19 जून को होगी रिलीज़।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »