Realme Buds Q भारत में 25 जून को होगा लॉन्च, टीज़र ज़ारी

Realme Buds Q Truly Wireless earbuds खरीद के लिए Flipkart और Realme.com पर उपलब्ध होंगे। जैसा कि हमने बताया भारत में यह रियलमी बड्स क्यू आपको तीन कलर ऑप्शन में मिलेंगे, वो तीन कलर हैं- क्वाइट ब्लैक, क्वाइट येलो और क्वाइट व्हाइट

Realme Buds Q भारत में 25 जून को होगा लॉन्च, टीज़र ज़ारी

Realme Buds Q बेहद ही हल्के होंगे

ख़ास बातें
  • Realme Buds Q IPX4 वाटर एंड डस्ट सर्टिफाइड होंगे
  • रियलमी बड्स क्यू में मिलेगा इंटेलिजेंट टच कंट्रोल
  • Realme Buds Q Truly Wireless earbuds को José Lévy ने डिज़ाइन किया है।
विज्ञापन
Realme Buds Q Truly Wireless earbuds भारत में 25 जून को लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी ने बड्स लॉन्च की जानकारी टीज़र के जरिए देना शुरू कर दिया है। यह भी पुष्टि कर दी गई है कि यह बड्स खरीद के लिए Flipkart और Realme.com पर उपलब्ध होंगे। आपको बता दें, ये ट्रू वायरलेस ईयरबड्स पिछले महीने चीन में लॉन्च किए गए थे और अब अगले हफ्ते इन्हें भारत में लॉन्च किया जाएगा। रियलमी बड्स क्यू को लोकप्रिय डिज़ाइनर José Lévy ने डिज़ाइन किया है। बताया जा रहा है कि इसमें अपने सेगमेंट का सबसे बड़ा बेस ड्राइवर मौजूद है। भारत में यह ईयरबड्स तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किए जाएंगे।
 

Realme Buds Q India launch details

Realme Link के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया गया है, जिसमें Realme Buds Q के भारत लॉन्च की जानकारी दी गई है। ईयरबड्स भारत में गुरुवार 25 जून को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किए जाएंगे। यह ईयरबड्स खरीद के लिए Flipkart और Realme.com पर उपलब्ध होंगे। जैसा कि हमने बताया भारत में यह रियलमी बड्स क्यू आपको तीन कलर ऑप्शन में मिलेंगे, वो तीन कलर हैं- क्वाइट ब्लैक, क्वाइट येलो और क्वाइट व्हाइट। कीमत और लॉन्च ऑफर की जानकारी से पर्दा लॉन्चिंग के दौरान ही उठेगा।
 

Realme Buds Q features

रियलमी ने रियलमी बड्स क्यू के प्रमुख फीचर्स की जानकारी के लिए एक पेज़ लाइव किया है। इसके मुताबिक, ये ईयरबड्स कैप्सूल-आकार के चार्जिंग केस के अंदर आएंगे। यह बेहद ही हल्के होंगे, जिनका वज़न 3.6 ग्राम होगा। बैटरी की बात करें, तो कंपनी का दावा है कि रियलमी बड्स क्यू इस सेगमेंट के दूसरे टॉप सेलिंग मॉडल की तुलना में 66 प्रतिशत अधिक बैटरी प्रदान करता है। यह ईयरबड्स सिंगल चार्ज पर आपको 20 घंटे का कुल प्लेबैक पेश करता है।

रियलमी बड्स क्यू में 10एमएम बड़ा बूस्ट बेस ड्राइवर है, जिसको लेकर दावा है कि यह इस सेगमेंट के दूसरे टॉप सेलिंग मॉडल की तुलना में 38 बड़ा है। इसमें गेमिंग मोड दिया गया है, जो कि बेहतर ऑडियो और वीडियो सिंक के लिए सुपर लो लेटेंसी 119 मिलीसेकंड ऑफर करता है। टीज़र में यह भी पुष्टि की गई है कि इसमें इंटेलिजेंट टच कंट्रोल दिया गया है, जैसे डबल टैप करने पर यूज़र कॉल को उठा सकते हैं व म्यूज़िक को पॉज़ कर सकते हैं। वहीं, ट्रिपल टैप करने पर अगला म्यूज़िक सुन सकते हैं इसके अलावा एक तरफ प्रेस व होल्ड करने पर कॉल काटी जा सकती है। दोनों तरफ प्रेस व होल्ड करने पर यूज़र गेमिंग मोड में एंट्री कर सकता है। रियलमी बड्स क्यू IPX4 वाटर एंड डस्ट सर्टिफाइड है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ वी5 शामिल है।

इस ईयरबड्स को चीन में लॉन्च किया जा चुका है, हम जानते हैं कि इसके चार्जिंग केस में 30 वॉट वायर्ड चार्जिग सपोर्ट मौजूद है। TWS ईयरबड्स में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट नहीं दिया गया है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »