Realme Buds Classic 399 रुपये में लॉन्च, इन खूबियों से है लैस

रियलमी बड्स क्लासिक Xiaomi के Mi Earphones Basic को टक्कर दे सकते हैं, जिसमें एंटी-स्लिप डिज़ाइन के साथ मेटल साउंड चैंबर दिया गया है। मी ईयरफोन बेसिक ईयरबड्स की कीमत भी 399 रुपये है।

Realme Buds Classic 399 रुपये में लॉन्च, इन खूबियों से है लैस

Realme Buds Classic में दिया गया है हाफ इन-ईयर डिज़ाइन

ख़ास बातें
  • Realme Buds Classic में कॉल व म्यूजिक कंट्रोल के लिए दिया है इन-लाइन रिमो
  • रियलमी बड्स क्लासिक में दिया गया है 3.5mm कनेक्टर
  • Realme ने इसमें 14.2mm ऑडियो ड्राइवर दिए हैं
विज्ञापन
Realme Buds Classic वायर्ड ईयरबड्स को भारत में Realme C12 और Realme C15 के साथ लॉन्च कर दिया गया है। Realme Buds 2 के बाद यह नए ईयरबड्स कंपनी के अगले ऑडियो लाइनअप के रूप में पेश किए गए हैं। रियलमी बड्स 2 को पिछले साल लॉन्च किया गया था, जिनकी कीमत 599 रुपये थी। रियलमी बड्स क्लासिक इन-लाइन रिमोट के साथ आए हैं। इसके अलावा इन ईयरबड्स में नॉन आइसोलेटिंग फिट के साथ हाफ इन-ईयर डिज़ाइन दिया गया है, ताकि यूज़र्स अपने पसंदीदा ट्रैक को सुनने के साथ-साथ आस-पास की आवाज़ों से भी अवगत रहें। रियलमी ने इन ईयरबड्स में दो कलर ऑप्शन दिए हैं।
 

Realme Buds Classic price in India

रियलमी बड्स क्लासिक की कीमत भारत में 399 रुपये है। वहीं, कलर ऑप्शन की बात करें, तो Realme Buds Classic में आपको ब्लैक और व्हाइट विकल्प मिलेंगे। दोनों ही कलर ऑप्शन की सेल 24 अगस्त  को दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। यह सेल Amazon और Realme India की वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी। रियलमी बड्स क्लासिक के साथ Realme ने अपनी सफेद रंग की टी-शर्ट भी लॉन्च की है, जो कि कंपनी की वेबसाइट के जरिए 4 सितंबर से खरीद के लिए उपलब्ध होगी।  
 

Realme Buds Classic features, specifications

एंट्री लेवल रियलमी बड्स क्लासिक को उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो कि किफायती वायर्ड ईयरफोन की तलाश कर रहे थे। रियलमी ने इसमें 14.2mm ऑडियो ड्राइवर प्रदान किए हैं, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह संगीत की विस्तृत बारीकियों से अवगत कराएगा। ईयरबड्स में बिल्ट-इन हाई डेफिनेशन (HD) माइक्रोफोन और म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल के लिए रिमोट दिया गया है। इसका इस्तेमाल आप कॉल अटैंड करने के लिए भी कर सकते हैं, वो भी बिना फोन अपनी जेब से बाहर निकाले।

रियलमी ने आपको केबल ऑर्गनाइज़ स्टैप भी प्रदान करता है, ताकि आप टीपीयू-कवर्ड केबल को आसानी से फोल्ड कर सकें। इसके अलावा इसमें 3.5mm कनेक्टर दिया गया है।

Realme Buds 2 की तरह रियलमी बड्स क्लासिक में मैग्नेट शामिल नहीं किया गया है। इन नए ईयरबड्स का डिज़ाइन भी काफी अलग है, क्योंकि यह ईयरटिप्स के साथ नहीं आया बल्कि उसकी जगह इसमें हाफ इन-ईयर बिल्ड दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ईयरबड्स का यह गोल आकार आराम से कानों में फिट हो जाता है।

आपको बता दें, रियलमी बड्स क्लासिक Xiaomi के Mi Earphones Basic को टक्कर दे सकते हैं, जिसमें एंटी-स्लिप डिज़ाइन के साथ मेटल साउंड चैंबर दिया गया है। मी ईयरफोन बेसिक ईयरबड्स की कीमत भी 399 रुपये है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  2. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  4. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  6. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  7. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  8. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  9. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  10. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »