• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • भारतीय रेलवे की योजना, आने वाले दिनों में क्यूआर कोड इनेबल्ड टिकट

भारतीय रेलवे की योजना, आने वाले दिनों में क्यूआर कोड इनेबल्ड टिकट

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने बताया कि लोग वर्तमान में 85 फीसदी ट्रेन टिकट ऑनलाइन माध्यम से बुक कर रहे हैं, लेकिन रेलवे काउंटरों से कागज का टिकट खरीदने वालों के लिए भी इस सुविधा को कॉन्टैक्टलेस बनाने के लिए क्यूआर कोड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

भारतीय रेलवे की योजना, आने वाले दिनों में क्यूआर कोड इनेबल्ड टिकट
ख़ास बातें
  • फिलहाल यह सुविधा प्रयागराज में
  • टिकट के QR कोड को स्कैन करके कर सकेंगे ट्रेन यात्रा
  • स्टेशन पर बनाए गए हैं चेक-इन काउंटर्स
विज्ञापन
कोरोना वायरस काल के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए भारतीय रेलवे ने एक नए कदम की शुरुआत की है। दरअसल, रेलवे ने टिकट सिस्टम को पूरी तरह से कॉन्टैक्टलेस बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है, जिसके जरिए रेल यात्रा करते हुए लोग और रेलवे स्टाफ कम से कम लोगों के संपर्क में आएं। भारतीय रेलवे ने कॉन्टैक्टलेस टिकटिंग सर्विस के लिए एयरपोर्ट जैसी QR code टिकटिंग सिस्टम की शुरुआत की है, जिसके जरिए लोग टिकट स्कैन करके ट्रेन यात्रा कर सकेंगे।

फिलहाल यह सुविधा को प्रयागराज जंक्शन में शुरू की गई है। सुविधा के बारे में बात करते हुए रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने बताया कि लोग वर्तमान में 85 फीसदी ट्रेन टिकट ऑनलाइन माध्यम से बुक कर रहे हैं, लेकिन रेलवे काउंटरों से कागज का टिकट खरीदने वालों के लिए भी इस सुविधा को कॉन्टैक्टलेस बनाने के लिए क्यूआर कोड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
 

कैसे काम करेगा यह कॉन्टैक्टलेस टिकट सिस्टम?

ऑनलाइन माध्यम से टिकट खरीदने वाले यात्रियों को मोबाइल टिकट पर QR कोड प्राप्त होगा, वहीं रेलवे स्टेशन की खिड़की से टिकट खरीदने वाले यात्रियों को टिकट के साथ-साथ उनके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भेजा जाएगा। इस मैसेज में एक लिंक होगा, इस लिंक को ओपन करने के बाद उन्हें भी क्यूआर कोड नज़र आएगा। इसके बाद रेलवे स्टेशन या फिर ट्रेन में जो TTE (Travelling Ticket Examiner) होगा, वो हाथ में लिए इक्विप्मेंट से क्यूआर कोड स्कैन करके यात्री की जानकारी को कैप्चर करने में सक्षम होगा। इसके लिए वह अपने स्मार्टफोन में मौजूद क्यूआर ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तो इस तरह टिकटिंग सिस्टम को पूरी तरह से कॉन्टैक्टलेस बनाया गया है।

जैसे ही यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंचता है, वह स्टेशन पर लगे चेक-इन काउंटर के माध्यम से अपने टिकट को मोबाइल ऐप के जरिए स्कैन करा सकते हैं। स्कैन के बाद यात्री का डेटाबेस सॉफ्टवेयर में अपडेट हो जाता है। यही नहीं क्यूआर कोड स्कैन करने का समय भी ऐप में अपडेट हो जाता है। बता दें, यात्री चेकिंग स्टाफ के संपर्क में कम से कम आए, इसके लिए रेलवे स्टेशन पर चेक-इन काउंटर्स बनाए गए हैं। इसके अलावा इन काउंटर्स पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Indian Railways, IRCTC, COVID 19, Coronavirus, E ticket
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »