• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • NIRF Rankings 2022 : IIT मद्रास है देश का बेस्‍ट इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्‍ट

NIRF Rankings 2022 : IIT मद्रास है देश का बेस्‍ट इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्‍ट

IIT मद्रास ने इंजीनियरिंग कैटिगरी में पहला स्थान हासिल किया है, वहीं IIT दिल्ली और IIT बॉम्बे क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

NIRF Rankings 2022 : IIT मद्रास है देश का बेस्‍ट इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्‍ट

विश्वविद्यालयों में IISc बेंगलुरु पहले स्‍थान पर, जेएनयू दूसरे नंबर पर और तीसरे स्थान पर जामिया मिलिया इस्लामिया है।

ख़ास बातें
  • फार्मेसी संस्थानों में जामिया हमदर्द शीर्ष स्थान पर है
  • 10 बेस्‍ट कॉलेजों में से 5 दिल्ली से हैं
  • एम्स दिल्ली को देश का बेस्‍ट मेडिकल कॉलेज घोषित किया गया है
विज्ञापन
आईआईटी मद्रास भारत का टॉप बेस्‍ट इंजीनियरिंग कॉलेज है। शिक्षा मंत्रालय के नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क के अनुसार, इ‍ंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी (IIT) मद्रास ने लगातार चौथे साल देश के शैक्षणिक संस्थानों में शीर्ष स्थान हासिल किया है। IIT मद्रास ने इंजीनियरिंग कैटिगरी में पहला स्थान हासिल किया है, वहीं IIT दिल्ली और IIT बॉम्बे क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को 2022 की रैंकिंग जारी की। ओवरऑल कैटिगरी में IIT मद्रास के बाद IISc बेंगलुरु दूसरे स्थान पर है जबकि IIT बॉम्बे तीसरे स्थान पर है। विश्वविद्यालयों में IISc बेंगलुरु पहले स्‍थान पर, जेएनयू दूसरे नंबर पर और तीसरे स्थान पर जामिया मिलिया इस्लामिया है।

जैसा कि हमने बताया, NIRF रैंकिंग 2022 में IIT मद्रास बेस्‍ट इंजीनियरिंग कॉलेज है। इसके बाद IIT दिल्ली और IIT बॉम्बे सबसे बेस्‍ट इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। हम यहां देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूशंस की जानकारी दे रहे हैं। 
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी, मद्रास
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी, दिल्‍ली
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी, बॉम्‍बे
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी, कानपुर
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी, खड़गपुर
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी, रूड़की
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी, गुवाहाटी
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी, तिरुचिरापल्ली
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी, हैदराबाद
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी, सुरथकाल

फार्मेसी संस्थानों में जामिया हमदर्द ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। नेशनल इंस्टि‍ट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, हैदराबाद इस कैटिगरी में दूसरे स्थान पर है जबकि पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ को तीसरा स्थान मिला है।

इस कैटिगरी के 10 बेस्‍ट कॉलेजों में से 5 दिल्ली से हैं, जिसमें मिरांडा हाउस चार्ट में सबसे ऊपर है। हिंदू कॉलेज ने दूसरा स्थान हासिल किया है जबकि चेन्नई का प्रेसीडेंसी कॉलेज तीसरे स्थान पर है।

एम्स दिल्ली को देश का बेस्‍ट मेडिकल कॉलेज घोषित किया गया है। उसके बाद पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ और सीएमसी, वेल्लोर का स्थान है। IIM अहमदाबाद देश का सबसे अच्छा मैनेजमेंट इंस्टिट्यूशन है, उसके बाद IIM बेंगलुरु और IIM कलकत्ता हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  7. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  8. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  9. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »