डुप्लीकेट पैन कार्ड की समस्या से छुटकारा दिलाएगी नई तकनीक

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 21 मार्च 2016 17:39 IST
आयकर विभाग ने नकली पैन कार्ड की समस्या के समाधान के लिये नई तकनीक तलाश ली है। इसके जरिये कर अधिकारी नकली पैन को खत्म भी कर सकेंगे।

विभाग महत्वकांक्षी इलेक्ट्रानिक स्मार्ट प्लेटफार्म इंकम टैक्स बिजनेस एप्लीकेशन-परमानेंट एकाउंट नंबर (आईटीबीए-पैन) परिचालन में ले आया है। इससे कर अधिकारियों तथा पैन जारी करने वाले मध्यस्थों को नकली पैन संख्या को पहचानने में मदद मिलेगी। इसके तहत जब भी आयकर विभाग द्वारा जारी विशेष पहचान संख्या के लिये नया आवेदन उनके इस पोर्टल पर पहुंचेगा, नकली पैन की पहचान करने में मदद मिलेगी।
Advertisement

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पहले विभाग मैनुआल तरीके (हाथ से) नकली पैन की पहचान करता था जो पूरी तरह दुरूस्त प्रणाली नहीं कही जा सकती। नई इलेक्ट्रानिक प्रणाली इस काम के लिये पूरी तरह उपयुक्त है।’’ हालांकि पुराने पैन कार्ड के मामलों में मैनुअल प्रणाली जारी रहेगा।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पुरानी प्रणाली ऐसे मामले बहुत ज्यादा नहीं है। जब भी सूचना मिलती है, ऐसे मामलों को पहचान कर उनका निपटान किया जाता है।’’ विभाग पिछले कई साल से इस समस्या की बुराई पर लगाम लगाने के लिये कोशिश करता आ रहा है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई भी इकाई दो पैन कार्ड के जरिये चोरी नहीं कर सके। पूर्व में ऐसे कई मामले देखने को मिले जहां कर चोरी तथा कालाधन मामलों की जांच में जांचकर्ताओं ने पाया कि आर्थिक अपराध को अंजाम देने के लिये नकली पैन कार्ड का उपयोग किया गया।
Advertisement

विभाग के सिस्टम विभाग ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को नई उन्नत प्रौद्योगिकी के बारे में सूचना देते हुए कहा, ‘‘नई प्रक्रिया से किसी व्यक्ति को जारी नकली पैन की पहचान और उसे जमा कराने में मदद मिलेगी ताकि नकली पैन के उपयोग को रोका जा सके।’’ आईटीबीए-पैन प्लेटफार्म पर नकली पैन का पता लगने के बाद नई प्रणाली कर-अधिकारियों को इसकी सूचना देगा ताकि वे वह संबंधित व्यक्ति को कर-अधिकारी के पास जाकर नकली पैन जमा कराने को कह सकें। अगर आवेदनकर्ता गलती नहीं सुधारता है तो प्रणाली उसकी जांच कर स्वत: नकली पैन खत्म कर देगी।
Advertisement

ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में 24.37 करोड़ पैन पंजीकृत हैं लेकिन नकली पहचान संख्या के बारे में कोई वास्तविक आंकड़ा नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , India, PAN, PAN Card
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  2. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  3. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  4. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  5. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  6. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  8. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  9. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  10. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.