डुप्लीकेट पैन कार्ड की समस्या से छुटकारा दिलाएगी नई तकनीक

डुप्लीकेट पैन कार्ड की समस्या से छुटकारा दिलाएगी नई तकनीक
विज्ञापन
आयकर विभाग ने नकली पैन कार्ड की समस्या के समाधान के लिये नई तकनीक तलाश ली है। इसके जरिये कर अधिकारी नकली पैन को खत्म भी कर सकेंगे।

विभाग महत्वकांक्षी इलेक्ट्रानिक स्मार्ट प्लेटफार्म इंकम टैक्स बिजनेस एप्लीकेशन-परमानेंट एकाउंट नंबर (आईटीबीए-पैन) परिचालन में ले आया है। इससे कर अधिकारियों तथा पैन जारी करने वाले मध्यस्थों को नकली पैन संख्या को पहचानने में मदद मिलेगी। इसके तहत जब भी आयकर विभाग द्वारा जारी विशेष पहचान संख्या के लिये नया आवेदन उनके इस पोर्टल पर पहुंचेगा, नकली पैन की पहचान करने में मदद मिलेगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पहले विभाग मैनुआल तरीके (हाथ से) नकली पैन की पहचान करता था जो पूरी तरह दुरूस्त प्रणाली नहीं कही जा सकती। नई इलेक्ट्रानिक प्रणाली इस काम के लिये पूरी तरह उपयुक्त है।’’ हालांकि पुराने पैन कार्ड के मामलों में मैनुअल प्रणाली जारी रहेगा।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पुरानी प्रणाली ऐसे मामले बहुत ज्यादा नहीं है। जब भी सूचना मिलती है, ऐसे मामलों को पहचान कर उनका निपटान किया जाता है।’’ विभाग पिछले कई साल से इस समस्या की बुराई पर लगाम लगाने के लिये कोशिश करता आ रहा है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई भी इकाई दो पैन कार्ड के जरिये चोरी नहीं कर सके। पूर्व में ऐसे कई मामले देखने को मिले जहां कर चोरी तथा कालाधन मामलों की जांच में जांचकर्ताओं ने पाया कि आर्थिक अपराध को अंजाम देने के लिये नकली पैन कार्ड का उपयोग किया गया।

विभाग के सिस्टम विभाग ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को नई उन्नत प्रौद्योगिकी के बारे में सूचना देते हुए कहा, ‘‘नई प्रक्रिया से किसी व्यक्ति को जारी नकली पैन की पहचान और उसे जमा कराने में मदद मिलेगी ताकि नकली पैन के उपयोग को रोका जा सके।’’ आईटीबीए-पैन प्लेटफार्म पर नकली पैन का पता लगने के बाद नई प्रणाली कर-अधिकारियों को इसकी सूचना देगा ताकि वे वह संबंधित व्यक्ति को कर-अधिकारी के पास जाकर नकली पैन जमा कराने को कह सकें। अगर आवेदनकर्ता गलती नहीं सुधारता है तो प्रणाली उसकी जांच कर स्वत: नकली पैन खत्म कर देगी।

ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में 24.37 करोड़ पैन पंजीकृत हैं लेकिन नकली पहचान संख्या के बारे में कोई वास्तविक आंकड़ा नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , India, PAN, PAN Card
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  6. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  7. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  8. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  9. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »