• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 250Km चलने वाली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक Komaki Ranger इस हफ्ते होगी लॉन्च!

सिंगल चार्ज में 250Km चलने वाली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक Komaki Ranger इस हफ्ते होगी लॉन्च!

Komaki Ranger इलेक्ट्रिक बाइक में कुछ मॉडर्न फीचर्स जैसे क्रूज कंट्रोल, रिपेयर स्विच, रिवर्स स्विच, ब्लूटूथ और एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम भी देखने को मिल सकते हैं।

सिंगल चार्ज में 250Km चलने वाली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक Komaki Ranger इस हफ्ते होगी लॉन्च!

बाइक की कीमत की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन यह 1.25 लाख रुपये तक की कीमत में मार्केट में आ सकती है। 

ख़ास बातें
  • बाइक में रेट्रो थीम एलईडी हेडलैंप भी देखने को मिल सकता है।
  • कंपनी के इस नए EV में 4kWh की बैटरी दी गई है।
  • इस इलेक्ट्रिक बाइक में क्रूज कंट्रोल, रिपेयर स्विच, ब्लूटूथ फीचर भी है।
विज्ञापन
Komaki अपनी नई इलेक्ट्रिक क्रूज़र बाइक Komaki Ranger को इस हफ्ते लॉन्च कर सकती है। कंपनी के इस नए EV में 4kWh की बैटरी दी गई है। इसके बारे में कहा जाता है कि यह एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में इस्तेमाल की जाने वाली सबसे बड़ी बटैरी है। Komaki Ranger भारत की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक होगी जो देखने में काफी स्टाइलिश और लुक्स में भी शानदार है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक बाइक में कई मॉडर्न फीचर्स दिए हैं जिनमें क्रूज कंट्रोल, रिपेयर स्विच, ब्लूटूथ आदि भी हैं। Komaki Ranger की कीमत के बारे में कंपनी ने खुलासा नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इसे अफॉर्डेबल रेंज में लॉन्च करेगी। 
 

Komaki Ranger Features

Komaki Ranger में कई आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें शाइनिंग क्रोम के साथ रेट्रो थीम एलईडी हेडलैंप भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा रेट्रो थीम इंडिकेटर्स भी बाइक में देखने को मिल सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक बाइक में कुछ मॉडर्न फीचर्स जैसे क्रूज कंट्रोल, रिपेयर स्विच, रिवर्स स्विच, ब्लूटूथ और एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम भी देखने को मिल सकते हैं। इसकी रेंज को लेकर अभी कंपनी की ओर से अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। लेकिन अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक बाइक 200-250 किमी तक की रेंज दे सकती है जो इसकी सिंगल चार्ज की रेंज होगी। अगर कंपनी इसे ऊपर बताई गई रेंज के साथ लॉन्च करती है तो यह अब तक किसी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर में मिलने वाली सबसे ज्यादा रेंज होगी। इस क्रूजर बाइक की कीमत की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन यह 1.25 लाख रुपये तक की कीमत में मार्केट में आ सकती है। 

इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में अपने हाईस्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर कोमाकी वेनिस को भी पेश किया है। कंपनी इसे 9 कलर वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। इस स्कूटर में 72v50ah की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जिसके कारण सिंगल चार्ज में यह टू-व्हीलर 180 से 200 किलोमीटर तक की रेंज या उससे ऊपर भी जा सकता है। हालांकि इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में भारत के अंदर ओला और अन्य कंपनियों की मौजूदगी कोमाकी के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को कड़ी टक्कर दे सकती है। अभी यह देखना बाकी होगा कि कंपनी अपने नए ई-स्कूटर को किन स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च करती है। इसके अलावा इसकी कीमत के बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है जिसके लिए अभी इंतजार करना होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  2. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  3. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  4. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  5. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  7. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  8. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  10. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »