Tvs iQube और Bajaj Chetak को टक्कर देगा Hero का ये धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर

Bajaj Chetak और TVS iQube भारतीय बाज़ार में हीरो मोटोकॉर्प के प्रतिद्वंदी होंगे। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि आगामी हीरो मोटोकॉर्प इलेक्ट्रिक स्कूटर इन दौ मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटर की तुलना में बेहतर रेंज, पावर और फीचर प्रदान करे।

Tvs iQube और Bajaj Chetak को टक्कर देगा Hero का ये धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर
ख़ास बातें
  • Hero MotoCorp इलेक्ट्रिक स्कूटर को वीडियो में किया गया है टीज़
  • सफेद और काले रंग में देखा गया है स्कूटर
  • फिलहाल कंपनी ने इस स्कूटर से जुड़ी अधिक जानकारी नहीं दी है
विज्ञापन
भारतीय इलेक्ट्रोनिक्स बाज़ार में इस वक्त दो बड़े खिलाड़ियों का बोलबाला है, वो हैं Bajaj और Tvs। दोनों ही कंपनियों के पास एक-एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसमें बजाज के पास Chetak और टीवीएस के पास है iQube। दोनों ही स्टूकर्स की लोकप्रियता चरम पर है, पिछले कुछ समय से इन दोनों ही स्कूटर्स के लिए बुकिंग ग्राहकों द्वारा धड़ाधड़ की जा रही है। अब इन दोनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को टक्कर देने के लिए भारतीय कंपनी Hero MotoCorp भी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने जा रही है, जिसकी घोषणा कंपनी द्वारा कर दी गई है।

Hero MotoCorp ने अपने ब्रांड लोगो की 10वीं सालगिराह के दौरान ऐलान किया है कि वह जल्द ही नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने जा रही है, जिसको इवेंट के जरिए टीज़ भी किया गया। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इस स्कूटर से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन वीडियो में मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल को एक सफेद रंग के स्कूटर के पास खड़ा देखा जा सकता है, जिसमें स्कूटर के डिज़ाइन की झलक प्राप्त होती है।

वीडियो में दिखे डिज़ाइन की बात करें, तो स्कूटर सफेद और काले रंग में दिख रहा है। इसके अलावा एक लम्बी सीट और घुमावदार बॉडी देखी जा सकती है।

Bajaj Chetak और TVS iQube भारतीय बाज़ार में हीरो मोटोकॉर्प के प्रतिद्वंदी होंगे। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि आगामी हीरो मोटोकॉर्प इलेक्ट्रिक स्कूटर इन दौ मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटर की तुलना में बेहतर रेंज, पावर और फीचर प्रदान करे। वहीं, उम्मीद की जा सकती है कि मौजूदा कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर को टक्कर देने के लिए कंपनी अपने इलेक्ट्रोनिक स्कूटर की कीमत भी इनसे कम रखे। आइए एक नज़र डालते है बजाज चेतक और टीवीएस आईक्यूब की कीमत और फीचर्स पर।
 

Bajaj Chetak

Bajaj Chetak EV को दो ट्रिम्स में लॉन्च किया गया है, पहला Urbane और दूसरा Premium मॉडल। Urbane मॉडल की कीमत 1.15 लाख रुपये और Premium मॉडल की कीमत 1.20 लाख रुपये है।

Bajaj Chetak EV की मोटर 3800W पावर रेटिंग के साथ आती है, जो 4,080W की पीक पावर जनरेट कर सकती है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर सिगंल चार्ज में 85 से 95 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है और इसकी बैटरी फुल चार्ज होने में 5 घंटों का समय लगाती है। इसकी टॉप स्पीड 70Kmph है। इसका डिज़िटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर बेहद आधुनिक दिखाई देता है और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। यह जीपीएस और नेविगेशन भी सपोर्ट करता है। इसमें आपको यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है और साथ ही यह पार्किंग असिस्ट, एंटी थेफ्ट सिस्टम और जीयो फेंसिंग सपोर्ट से लैस है। इसकी एक खासियत रिवर्स मोड है, जिसके जरिए आपको इसे पीछे धकेलने के लिए पैरों का इस्तेमाल नहीं करना होगा।
 

TVS iQube

TVS का पहला और फिलहाल एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर है iQube, जो आकर्षक डिज़ाइन के साथ आता है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,38,286 रुपये है, लेकिन सब्सिडी, बीमा और कुछ अन्य टैक्स के बाद इसकी इफेक्टिव ऑन-रोड कीमत 1,00,777 रुपये पड़ती है।

iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की मोटर 3000W पावर रेटिंग के साथ आती है, जो 4,400W की पीक पावर जनरेट कर सकती है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर सिगंल चार्ज में 75KM की दूरी तय कर सकता है और इसकी बैटरी फुल चार्ज होने में 5 घंटों का समय लगाती है। इसकी टॉप स्पीड 78Kmph है। बैटरी की क्षमता 2.25kWh है और यह Lithium-ion बैटरी है। यह स्कूटी भी मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी और GPS नेविगेशन सपोर्ट करती है। इसमें आपको यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है और साथ ही यह पार्किंग असिस्ट, एंटी थेफ्ट सिस्टम और जीयो फेंसिंग सपोर्ट से लैस है। इसमें रिवर्स मोड भी मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bajaj Chetak, TVS iQube, Hero MotoCorp electric scooter
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »