• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • एक दिन में 1 करोड़ गंवाने के बाद इस Dogecoin अरबपति ने कॉइन को लेकर लिया ये फैसला!

एक दिन में 1 करोड़ गंवाने के बाद इस Dogecoin अरबपति ने कॉइन को लेकर लिया ये फैसला!

Dogecoin की कीमत में कुछ ही महीनों में कई गुना वृद्धि हुई है, जिसने कई लोगों को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया। मगर उनमें से कई ने एक महीने के भीतर हुई दो बाजार दुर्घटनाओं में रकम भी अच्छी-खासी गंवाई है।

एक दिन में 1 करोड़ गंवाने के बाद इस Dogecoin अरबपति ने कॉइन को लेकर लिया ये फैसला!

निवेश में हुए नुकसान के बाद भी कोन्टेसोटो ने 'HODL' का संदेश दिया है। वह अभी भी कॉइन नहीं बेचना चाहते हैं।

ख़ास बातें
  • पिछले दो महीने से क्रिप्टो बाजार में आ रहे बड़े उतार चढ़ाव।
  • डॉजकॉइन में निवेश करने के बाद कॉन्टेसोटो बन गए थे रातों रात अरबपति।
  • वर्तमान में भारत में डॉजकॉइन की कीमत 19.1 रुपये है।
विज्ञापन
Dogecoin की कीमत में कुछ ही महीनों में कई गुना वृद्धि हुई है, जिसने कई लोगों को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया। मगर उनमें से कई ने एक महीने के भीतर हुई दो बाजार दुर्घटनाओं में रकम भी अच्छी-खासी गंवाई है। फिर भी किसी तरह शुरुआती निवेशकों का अभी भी विश्वास बरकरार है। ज्यादातर इसलिए क्योंकि उन्होंने देखा कि इस साल के पहले चार महीनों के दौरान उनके निवेश में अभूतपूर्व दर से वृद्धि हुई है। एक 33 वर्षीय व्यक्ति ने हाल ही में दावा किया था कि वह दो महीने के भीतर डॉजकॉइन करोड़पति बन गया था। मगर सोमवार 21 जून को क्रिप्टोकरेंसी मार्केट क्रैश ने उसके निवेश का एक बड़ा हिस्सा मिटा दिया। Glauber Contessoto ने 5 फरवरी को Dogecoin में 2,50,000 डॉलर (लगभग 1.85 करोड़ रुपये) से अधिक का निवेश किया था, जिसने 15 अप्रैल को उसे करोड़पति बना दिया।

कॉन्टेसोटो मई में हुए मार्केट क्रैश से बच गया मगर 21 जून को दूसरा क्रैश हुआ जो मंगलवार तक बढ़ा। इसमें चीन द्वारा क्रिप्टो ट्रेडिंग और माइनिंग को रोकने के अपने प्रयासों को दोगुना करने के बाद उसके दो महीने पुराने अरबपति के तमगे को छीन लिया।

CNBC की एक रिपोर्ट के अनुसार, कॉन्टेसोटो की क्रिप्टोकरेंसी होल्डिंग्स, जिसमें केवल डॉजकोइन था, अकेले मंगलवार को 1,67,000 डॉलर (लगभग 1.23 करोड़ रुपये) की गिरावट के साथ 8,31,538 डॉलर (लगभग 6.16 करोड़ रुपये) के निचले स्तर पर पहुंच गई। क्रिप्टोकरेंसी की व्यापक बिक्री के बीच इस महीने भारत में डॉजकॉइन की कीमत में तेजी से गिरावट आई है। CoinDesk के अनुसार मीम आधारित यह करेंसी 28 जून को दोपहर बाद 3 बजे (IST) पर 19.1 (लगभग 0.26 अमेरिकी डॉलर) पर ट्रेड कर रही थी। 

जब Contessoto ने Dogecoin को खरीदा, तो इसकी कीमत लगभग USD 0.04 (लगभग 3 रुपये) थी। 8 मई को यह लगभग 0.73 डॉलर (लगभग 54 रुपये) के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। जिससे कॉन्टेसोटो की हिस्सेदारी 2 मिलियन डॉलर (लगभग 14.83 करोड़ रुपये) से अधिक हो गई। उसके बाद डॉजकॉइन में उतार-चढ़ाव होने लगा लेकिन कॉन्टेसोटो लंबे समय तक उम्मीद लगाए रहा। डिप्स के दौरान उसने और भी डॉजकॉइन खरीदे और कीमतों में गिरावट के बावजूद उसने इन्हें बेचने से इनकार कर दिया।

अगर बिटकॉइन और इथेरियम भी (हिट) नहीं थे, तो मुझे चिंता होगी।" कॉन्टेसोटो ने सीएनबीसी को बताते हुए कहा। 
वह अभी भी डॉगकॉइन के बारे में उम्मीद बनाए हुए है और कह रहा है कि उसकी योजना कम से कम एक साल तक इसमें निवेशित रहने की है। "अल्पावधि में जो कुछ भी होता है वह मेरे लिए मायने नहीं रखता क्योंकि मैं आने वाले वर्षों के लिए 'HODL' डॉजकॉइन को ही देख रहा हूं।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  2. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  6. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  7. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  8. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  9. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  10. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »