Whatsapp भारतीयों के साथ यूरोपियन यूजर्स के मुकाबले अलग व्यवहार कर रहा है: दिल्ली HC से बोली सरकार

Whatsapp (व्हाट्सएप) की नई पॉलिसी पर दिल्ली हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने कहा है कि उसने इसके लिए कंपनी को नोटिस जारी किया है

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 जनवरी 2021 11:11 IST
ख़ास बातें
  • कोर्ट अब इस मामले की अगली सुनवाई 1 मार्च को करेगी
  • व्हाट्सएप की पॉलिसी में फेसबुक के साथ डाटा शेयर करने की बात कही गई है
  • व्हाट्सएप की पॉलिसी यूरोप के मुकाबले भारतीयों के लिए अलग है

सरकार ने कोर्ट में कहा है कि जब तक व्हाट्सएप से उसे इस मामले में जवाब नहीं मिल जाता, तब तक मामले की सुनवाई टाल दी जाए

Whatsapp (व्हाट्सएप) की नई पॉलिसी पर दिल्ली हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने कहा है कि उसने इसके लिए कंपनी को नोटिस जारी किया है। सरकार ने हाई कोर्ट से कहा है कि उसने व्हाट्सएप की पॉलिसी अपडेट पर अपनी पैनी नजर बना रखी है। सरकार ने कोर्ट में कहा है कि जब तक व्हाट्सएप से उसे इस मामले में जवाब नहीं मिल जाता, तब तक मामले की सुनवाई टाल दी जाए। हालांकि केंद्र सरकार ने कोर्ट में कहा है कि व्हाट्सएप भारत यूजरों के साथ यूरोपीय यूजरों के मुकाबले अलग व्हवहार कर रही है। 

Whatsapp की नई पॉलिसी में उसने भारत में व्हाट्सएप यूजर्स के डाटा को पैरेंट कंपनियों जैसे फेसबुक के साथ शेयर करने के लिए कहा है। हालांकि यह पॉलिसी सिर्फ भारत के लिए ही है। यूरोपीय यूजर के डाटा को फेसबुक के साथ शेयर करने की बात नहीं है। ऐसे में केंद्र सरकार ने कहा है कि व्हाट्सएप ने यूरोप के लोगों के लिए जो पॉलिसी बनाई है, उसे भारतीय लोगों के लिए जारी नहीं किया जा रहा। 
Advertisement

Whatsapp पर दिल्ली हाईकोर्ट ने इससे पहले याचिकाकर्ता से कहा है कि व्हाट्सएप एक निजी ऐप है। यदि आप इसे डाउनलोड नहीं करना चाहते तो आप इसे छोड़ सकते हैं। यह आपके ऊपर निर्भर करता है। इसके अलावा कोर्ट ने यह भी कहा है कि दूसरी भी कई ऐसी ऐप्स हैं जिसमें यूजर्स अपने डाटा को कंपनियों के साथ शेयर करता है। हाई कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 1 मार्च को होगी।

Whatsapp की नई पॉलिसी पर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। इसमें कहा गया है कि व्हाट्सएप की नई पॉलिसी यूजर्स की प्राइवेसी का उल्लंघन करती है। इसके अलावा यह पॉलिसी देश की सुरक्षा के लिए भी खतरा है। इस याचिका में कोर्ट से व्हाट्सएप की नई पॉलिसी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। हालांकि कोर्ट ने कहा है कि केंद्र सरकार अपने हिसाब से इस मामले को देख रही है।   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.