देश में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल फोन में से 97 प्रतिशत मेड इन इंडिया

बहुत सी ग्लोबल स्मार्टफोन कंपनियों ने भारत में अपनी फैक्टरियां शुरू की हैं। इनमें एपल और सैमसंग जैसी इस मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली कंपनियां शामिल हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2022 16:22 IST
ख़ास बातें
  • कुछ वर्ष पहले तक देश में इम्पोर्टेड मोबाइल फोन्स की बड़ी संख्या थी
  • इस स्थिति में बड़ा बदलाव हुआ है
  • इस महीने की लॉन्च की गई 5G सर्विसेज से जुड़ी टेक्नोलॉजी भी स्वदेशी है

बहुत सी ग्लोबल स्मार्टफोन कंपनियों ने भारत में अपनी फैक्टरियां शुरू की हैं

पिछले कुछ वर्षों में देश में मोबाइल फोन्स की मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ी है। बहुत सी ग्लोबल स्मार्टफोन कंपनियों ने भारत में अपनी फैक्टरियां शुरू की हैं। इनमें एपल और सैमसंग जैसी इस मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली कंपनियां शामिल हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी राज्यमंत्री Rajeev Chandrasekhar ने बताया है कि देश में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल फोन्स में से 97 प्रतिशत से अधिक मेड इन इंडिया हैं। 

उन्होंने ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "कुछ वर्ष पहले तक देश में बिकने वाले 92 प्रतिशत से अधिक मोबाइल फोन्स इम्पोर्टेड होते थे। यह स्थिति बदल गई है और अब देश में इस्तेमाल हो रहे मोबाइल फोन्स में से 97 प्रतिशत से अधिक मेड भारत में बने हैं। देश से 12 अरब डॉलर के इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज का एक्सपोर्ट हो रहा है।" 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्राइवेट और डेटा प्रोटेक्शन मूलभूत अधिकार हैं और डेटा प्रोटेक्शन बिल में इन अधिकारियों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। डेटा प्रोटेक्शन बिल अगले वर्ष फरवरी में होने वाले संसद के बजट सत्र में पेश किया जा सकता है। केंद्र सरकार ने लगभग दो महीने पहले पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल को वापस ले लिया था और कहा था कि इसके स्थान पर एक विस्तृत लीगल फ्रेमवर्क पेश किया जाएगा। चंद्रशेखर ने कहा कि भारत ने सेमीकंडक्टर सेगमेंट में काफी प्रगति की है। इस सेगमेंट में स्थिति मजबूत करने के लिए एक योजना पर कार्य किया जा रहा है। 

इस महीने की शुरुआत में लॉन्च की गई 5G सर्विसेज से जुड़ी टेक्नोलॉजी भी स्वदेशी है। फाइनेंस मिनिस्टर Nirmala Sitharaman ने बताया था कि इस टेक्नोलॉजी को कहीं से इम्पोर्ट नहीं किया गया और यह देश का प्रोडक्ट है। उनका कहना था कि अन्य देशों को भारत 5G टेक्नोलॉजी उपलब्ध करा सकता है। Sitharaman ने अमेरिका में एक यूनिवर्सिटी के इवेंट में कहा था, "यह जानकारी लोगों तक नहीं पहुंची है कि हमने देश में जिस 5G टेक्नोलॉजी को लॉन्च किया है वह पूरी तरह स्वदेशी है। इसके कुछ महत्वपूर्ण पार्ट्स दक्षिण कोरिया जैसे देशों से आ सकते हैं। इस टेक्नोलॉजी को कहीं से इम्पोर्ट नहीं किया गया है।" उन्होंने बताया कि इस डिवेलप करने वाली प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि 2024 तक यह देश के अधिकतर हिस्से में पहुंच जाएगी। इस टेक्नोलॉजी को लेकर देश की उपलब्धि पर गर्व किया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.