Xiaomi ने बिजनेस को भारत से पाकिस्तान शिफ्ट करने से किया इनकार

South Asia Index इंडेक्स की ओर से किए ट्वीट में यह दावा किया गया था कि कंपनी के एसेट्स को जब्त किए जाने के बाद Xiaomi अपना बिजनेस पाकिस्तान ले जा सकती है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2022 19:50 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi पर FEMA रूल्स का उल्लंघन करने का आरोप है
  • एसेट्स जब्त किए जाने के खिलाफ कंपनी की अपील को कोर्ट ने ठुकरा दिया था
  • कंपनी के लिए भारत एक बड़ा मार्केट है

कंपनी के भारत में 67 करोड़ डॉलर से अधिक के एसेट्स को ED ने जब्त किया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने इस अटकल को गलत बताया है कि कंपनी अपना बिजनेस भारत से पाकिस्तान शिफ्ट कर सकती है। एक ट्वीट में यह दावा किया गया था कि कंपनी के भारत में 67 करोड़ डॉलर से अधिक के एसेट्स को एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट ( ED) की ओर से जब्त किए जाने के कारण कंपनी ऐसा कर सकती है। Xiaomi पर फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) रूल्स का उल्लंघन करने का आरोप है।

South Asia Index इंडेक्स की ओर से किए गुरुवार को ट्वीट में यह दावा किया गया था कि कंपनी के एसेट्स को केंद्र सरकार की ओर से जब्त किए जाने के बाद Xiaomi अपना बिजनेस पाकिस्तान ले जा सकती है। इस बारे में Xiaomi ने अपने जवाब में इस दावे को "पूरी तरह झूठ और गलत" बताया। कंपनी ने कहा कि उसने सरकार के मेक इन इंडिया अभियान में हिस्सा लिया है और उसके स्मार्टफोन्स और सभी टेलीविजन मॉडल्स में से लगभग 99 प्रतिशत की असेंबलिंग भारत में होती है। एसेट्स जब्त किए जाने के खिलाफ इस सप्ताह की शुरुआत में Xiaomi की अपील को कर्नाटक हाई कोर्ट ने ठुकरा दिया था। 
Advertisement

ED का आरोप है कि कंपनी ने रॉयल्टी के भुगतान की मद में विदेश में गैर कानूनी तरीके से रकम ट्रांसफर की थी। पिछले सप्ताह एक अपीलेट अथॉरिटी ने एसेट्स जब्त करने की ED को अनुमति दी थी। हालांकि,  Xiaomi ने किसी गड़बड़ी से इनकार किया है। कंपनी ने कहा था कि उसकी कानूनी स्थिति के अनुसार यह पूरी तरह गलत है और इससे उसके बिजनेस पर असर पड़ा है। कंपनी के एडवोकेट ने कोर्ट से एसेट्स को वापस दिलाने की मांग की थी। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि कंपनी को पहले जब्त किए गए एसेट्स के समान रकम की बैंक गारंटी उपलब्ध करानी होगी। इस पर Xiaomi का कहना था कि पूरी रकम की बैंक गारंटी देने से कंपनी के लिए बिजनेस करना मुश्किल हो जाएगा। इस मामले में जज ने तुरंत कोई राहत देने से मना कर दिया था।

भारत और चीन के बीच लगभग दो वर्ष पहले बॉर्डर पर तनाव के बाद बहुत सी चाइनीज कंपनियों को भारत में बिजनेस करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। केंद्र सरकार ने सुरक्षा के कारणों से टिकटॉक सहित 300 से अधिक चाइनीज ऐप्स पर भी बैन लगा दिया था। पिछले कुछ महीनों में बहुत सी चाइनीज फर्मों के खिलाफ सरकारी एजेंसियों ने कार्रवाई की है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  2. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  4. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  5. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  9. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  3. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  6. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  7. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  8. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  10. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.