ZTE V870 हैंडसेट लॉन्च, इसमें है 4 जीबी रैम और 16 मेगापिक्सल कैमरा

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ज़ेडटीई ने घरेलू मार्केट में नया मिड-रेंज स्मार्टफोन वी870 लॉन्च किया है। ज़ेडटीई वी870 स्मार्टफोन की कीमत 2,699 चीनी युआन (करीब 25,500 रुपये) है और इसकी बिक्री शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जून 2017 13:30 IST
ख़ास बातें
  • ज़ेडटीई वी870 स्मार्टफोन की कीमत 2,699 चीनी युआन (करीब 25,500 रुपये) है
  • ज़ेडटीई वी870 में 5.5 इंच का फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले है
  • इसका रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ज़ेडटीई ने घरेलू मार्केट में नया मिड-रेंज स्मार्टफोन वी870 लॉन्च किया है। ज़ेडटीई वी870 स्मार्टफोन की कीमत 2,699 चीनी युआन (करीब 25,500 रुपये) है और इसकी बिक्री शुरू हो चुकी है। हैंडसेट को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

नए ज़ेडटीई वी870 मेटल बॉडी वाला फोन है। इसमें पिछले हिस्से पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। डिवाइस के निचले हिस्से पर डुअल स्पीकर भी दिए गए हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ज़ेडटीई वी870 में 5.5 इंच का फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर दिया गया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और इसके अलावा 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।

कैमरे की बात करें तो इसका रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो एलईडी फ्लैश और एफ/2.0 अपर्चर वाला है। आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा। बैटरी 3000 एमएएच की है। ZTE V870 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। 4जी कनेक्टिविटी के अलावा हैंडसेट में अन्य स्टेंडर्ड कनेक्टिविटी फ़ीचर होंगे। इस हैंडसेट का डाइमेंशन 156x76x7.8 मिलीमीटर है। चीन में इस हैंडसेट को लॉन्च किए जाने की हेल्पिक्स द्वारा दी गई थी।

याद रहे कि कंपनी ने हाल ही में ZTE Blade X Max में अमेरिका में लॉन्च किया था। ज़ेडटीई ब्लेड एक्स मैक्स कैंडीबार डिज़ाइन से लैस है। फोन में 6 इंच टीएफटी फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जो ड्रैगनट्रेल ग्लास के साथ आता है। फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन एमएसएम8940 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 3400 एमएएच की बैटरी है। जिसके 17.7 घंटे तक का टॉक टाइम और 241 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.