• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ज़ेडटीई ब्लेड एक्स मैक्स स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

ज़ेडटीई ब्लेड एक्स मैक्स स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

ज़ेडटीई ने अपना नया स्मार्टफोन ब्लेड एक्स मैक्स अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। ज़ेडटीई ब्लेड एक्स मैक्स की कीमत 150 डॉलर है यह फोन कंपनी की अमेरिका की वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

ज़ेडटीई ब्लेड एक्स मैक्स स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है
  • फोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरा है
  • फोन को पावर देने के लिए 3400 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
ज़ेडटीई ने अपना नया स्मार्टफोन ब्लेड एक्स मैक्स अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। यह फोन अमेरिका में क्रिकेट वायरलेस पर 12 शुक्रवार से उपलब्ध होगा। इस फोन की कीमत 149.99 डॉलर (9,700 रुपये) है। फोन को कंपनी की अमेरिकी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

ज़ेडटीई ब्लेड एक्स मैक्स कैंडीबार डिज़ाइन से लै है। फोन में 6 इंच टीएफटी फुल एचडी ( 1080 1920 पिक्सल ) डिस्प्ले है जो ड्रैगनट्रेल ग्लास के साथ आता है। फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन एमएसएम8940 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।  

यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 3400 एमएएच की बैटरी है। जिसके 17.7 घंटे तक का टॉक टाइम और 241 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है। फोन का डाइमेंशन 165.1x83.06x9.4 मिलीमीटर और वज़न 196 ग्राम है।

फोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। कैमरे में पैनोरमा, मैनुअल कंट्रोल और सेल्फी फ्लैश के साथ आता है।  कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। इसके साथ ही फोन में डॉल्बी ऑडियो फ़ीचर भी है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Zte blade x max launch, zte blade x max specification
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »