ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 व नूबिया एन1 आज भारत में होंगे लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2016 10:23 IST
ख़ास बातें
  • ज़ेडटीई ने नूबिया ज़ेड11 को चीनी मार्केट में जून महीने में लॉन्च किया था
  • नूबिया एन1 जुलाई महीने में चीन में लॉन्च हुआ था
  • भारत में इन स्मार्टफोन को चीन की कीमत वाले दाम में लॉन्च किया जा सकता है
ज़ेडटीई भारत में अपने नूबिया ज़ेड11 और नूबिया एन1 स्मार्टफोन बुधवार को भारत में लॉन्च करेगी। चीनी कंपनी नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक इवेंट में इन दो स्मार्टफोन को पेश करेगी।

याद दिला दें कि, ज़ेडटीई नूबिया जज़ेड11 को जून महीने में चीन में लॉन्च किया गया था और इसके बाद फोन को दूसरे बाजारों में उपलब्ध कराया गया। चीन में जे़ड11 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) जबकि 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 35,000 रुपये) है। भारत में इस स्मार्टफोन को इसी कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं नूबिया एन1 की कीमत चीन में 1,699 चीनी युआन (करीब 17,200) है।
Advertisement

ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 में 5.5 इंच का (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला फुल एचडी 2.5 डी बॉर्डरलेस डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। इस स्मार्टफोन में 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 64-बिट क्वाड-कोर 14एनएम प्रोसेसर है। ग्रफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर नूबिया यूआई 4.0 स्किन दी गई है। यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है जिसका मतलब है कि दो सिम कार्ड या एक सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड का विकल्प ही मिलेगा।
 

बात करें कैमरे की तो ज़ेडटीई ज़ेड11 के इस फोन में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, आईएमएक्स298 सेंसर, ओआईएस, पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0 और 6पी लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं 5पी लेंस, अपर्चर एफ/2.4, 80-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3.0 तकनीक से लैस है।
Advertisement

ज़ेडटीई नूबिया एन1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित नूबिया 4.0 यूआई पर चलता है। यह हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट के साथ आता है। हैंडसेट में 5.5 इंच (1920x1080 पिक्सल) का फुल एचडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 401 पीपीआई है। स्मार्टफोन में 64 बिट 1.8 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी10 ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए 550 मेगाहर्ट्ज़ माली टी860 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ज़ेडटीई नूबिया एन1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव है। रियर कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस, एफ/ 2.2 अपर्चर और एलईडी फ्लैश से लैस है। इसका सेल्फी कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे में ब्यूटी फिल्टर और स्मार्ट फिल लाइट फ़ीचर दिए गए हैं। ज़ेडटीई नूबिया एन1 में 5000 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित नूबिया यूआई 4.0 पर चलते हैं और हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आते हैं। जिसका मतलब है कि यूज़र या तो दो नैनो सिम कार्ड या फिर एक नैनो सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी10

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.