• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ज़ेडटीई हॉकआई स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक, इसमें होगा डुअल रियर कैमरा

ज़ेडटीई हॉकआई स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक, इसमें होगा डुअल रियर कैमरा

ज़ेडटीई हॉकआई स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक, इसमें होगा डुअल रियर कैमरा
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत पिछले हिस्से पर मौज़ूद दो कैमरे हैं
  • हॉकआई को किकस्टार्टर प्रोग्राम के तहत बनाया जाएगा
  • यह आंखों को ट्रैक करने वाली तकनीक से लैस होगा
विज्ञापन
कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2017 में ज़ेडटीई ने एक स्मार्टफोन का ज़िक्र किया था जो आंखों को ट्रैक करने वाली तकनीक और खुद ही चिपक जाने वाले बैक से लैस है। उस वक्त कंपनी ने हैंडसेट के किसी भी स्पेसिफिकेशन को सार्वजनिक नहीं किया था। शो में सिर्फ कंसेप्ट फोन की झलक देखने को मिली थी। अब ज़ेडटीई ने अपने हॉकआई स्मार्टफोन के सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक कर दिए हैं, ताकि ग्राहक फोन में निवेश करने से पहले उसके बारे में जान लें। हॉकआई को किकस्टार्टर प्रोग्राम के तहत बनाया जाएगा। इसमें हर फोन के लिए 199 डॉलर निवेश करना होगा। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत पिछले हिस्से पर मौज़ूद दो रियर कैमरे हैं।

ज़ेडटीई हॉकआई स्मार्टफोन में एनएफसी है और फिंगरप्रिंट सेंसर डिवाइस के पिछले हिस्से पर मौज़ूद रहेगा। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले भी होगा। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिया जाएगा। ज़ेडटीई हॉकआई की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी होगी और यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

कैमरे की  बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा होगा। इसमें से एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा 13 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। ज़ेडटीई हॉकआई आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड नूगा पर चलेगा। इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज को सपोर्ट करेगी। हैंडसेट में अच्छी ऑडियो क्वालिटी के लिए हाई-फाई ऑडियो मौज़ूद रहेगा। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और डुअल सिम स्लॉट होगा।

इस डिवाइस को दूसरी छमाही में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है, संभवतः सितंबर। ज़ेडटीई ने इस क्राउडसोर्स्ड स्मार्टफोन बनाने की योजना का खुलासा अगस्त महीने में किया था। इसे प्रोजेक्ट सीएसएक्स का नाम दिया गया। अब जब स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो चुका है, कीमत को देखते हुए ज़ेडटीई हॉकआई कहीं से भी एक बुरा पैकेज नहीं है। ख़ासकर आई ट्रैकिंग क्षमता अपने आप में अनोखी होगी। इसकी मदद से यूज़र सिर्फ आंखों के इशारे पर वेबपेज बदल पाएंगे। कंपनी इस किकस्टार्टर प्रोग्राम से 5 लाख डॉलर जुटाना चाहती है, लेकिन 4 जनवरी तक वह सिर्फ 31,400 डॉलर जुटाने में कामयाब रही है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »