ज़ेडटीई ब्लेड वी8 लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे

ज़ेडटीई ब्लेड वी8 लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे
ख़ास बातें
  • इसमें 5.2 इंच का फुल-एचडी एलसीडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है
  • फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है
  • रैम और स्टोरेज के आधार पर ज़ेडटीई ब्लेड वी8 के दो वेरिएंट हैं
विज्ञापन
सीईएस ट्रेड शो में ज़ेडटीई ने अमेरिकी मार्केट के दो नए स्मार्टफोन पेश किए। अमेरिकी मार्केट के लिए ज़ेडटीई ब्लेड वी8 प्रो को लॉन्च किया गया। इस मार्केट में कंपनी की ब्लेड सीरीज़ का यह पहला स्मार्टफोन है। इसके अलावा हॉकआई स्मार्टफोन को भी पेश किया गया है जो कंपनी के प्रोजेक्ट सीएसएक्स का हिस्सा है। ऐसा लगता है कि कंपनी के पिटारे में और भी कुछ था। अब कंपनी ने ब्लेड सीरीज़ के नए फोन को पेश किया है।

इसे ज़ेडटीई ब्लेड वी8 के नाम से जाना जाएगा। यह प्रीमियम डिज़ाइन वाला मिड-रेंज स्मार्टफोन है। इसकी बिक्री जल्द ही रूस और जापान में शुरू होगी। अभी कंपनी ने ज़ेडटीई ब्लेड वी8 की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसे भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में भी जानकारी नहीं मिल पाई है।

जीएसएमअरिना के मुताबिक, ज़ेडटीई ब्लेड वी8 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। इसके ऊपर कंपनी के मीफ्लेवर 4.2 स्किन का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। यह ब्लेड वी8 प्रो में इस्तेमाल किए गए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट की तुलना में थोड़ा कमज़ोर है। इसमें 5.2 इंच का फुल-एचडी एलसीडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। रैम और स्टोरेज के आधार पर ज़ेडटीई ब्लेड वी8 के दो वेरिएंट हैं- 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज व 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज।

इस फोन में भी दो रियर कैमरे हैं। मुख्य सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरा दिया गया है। रात में फोटोग्राफी के लिए एक फ्लैश भी मौज़ूद है। इसके फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है।

ज़ेडटीई ब्लेड वी8 के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसकी बैटरी 2730 एमएएच की है। होम बटन फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। यूज़र को एफएम रेडियो, ब्लूटूथ, वाई-फाई और जीपीएस भी मिलेंगे।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2730 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »