Zopo Speed X स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे

पिछले महीने भारत में Zopo Color M5 स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद कंपनी ने गुरुवार को Zopo Speed X हैंडसेट पेश किया। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट निकी है जिसकी मदद से ज़ोपो स्पीड एक्स पर कई किस्म के टास्क किए जा सकेंगे।

Zopo Speed X स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे
ख़ास बातें
  • Zopo Speed X के पिछले हिस्से पर दो कैमरे दिए गए हैं
  • प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का
  • फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा
विज्ञापन
पिछले महीने भारत में Zopo Color M5 स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद कंपनी ने गुरुवार को Zopo Speed X हैंडसेट पेश किया। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट निकी है जिसकी मदद से ज़ोपो स्पीड एक्स पर कई किस्म के टास्क किए जा सकेंगे। याद रहें कि रतन टाटा ने इस चैटबॉट में निवेश किया है। हैंडसेट को रॉयल गोल्ड, चारकॉल ब्लैक, ऑर्चिड गोल्ड और स्पेस ग्रे कलर में उपलब्ध कराया गया है। लेकिन अभी उसकी उपलब्धता और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

कंपनी ने कहा है कि निकी चैटबॉट ऐप की मदद से ज़ोपो स्पीड एक्स यूज़र कैब बुक और बिल का भुगतान कर सकेंगे। चंद सेंकेड में होटल, बस व सिनेमा टिकट भी बुक करना संभव होगा।

Zopo Speed X के पिछले हिस्से पर दो कैमरे दिए गए हैं। डुअल कैमरा सेटअप की बात करें तो प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। कम रिज़ॉल्यूशन वाला सेंसर डेप्थ ऑफ फील्ड को कैपचर करेगा। सेल्फी दीवानों को फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। एफ/2.0 अपर्चर वाले इस सेंसर के साथ सॉफ्ट लाइट एलईडी फ्लैश सपोर्ट मौज़ूद है।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। डुअल सिम ज़ोपो स्पीड एक्स में एंड्रॉयड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसमें 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी है 441 पिक्सल प्रति इंच। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं।

Zopo Speed X की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर संभव होगा। कनेक्टिविटी फ़ीचर 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, एफएम रेडियो, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। ज़ोपो स्पीड एक्स में 2680 एमएएच की बैटरी है। इसकी मोटाई 8.1 मिलीमीटर है और वज़न 131 ग्राम।

ज़ोपो के नए स्पीड एक्स में पिछले हिस्से पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्मार्टफोन में एक्सलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर, और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Selfie flash
  • Compact size
  • Stock Android
  • कमियां
  • Outdated processor
  • Heating issues
  • Below average camera performance
  • Poor battery life
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6753वी
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता2680 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »