ज़ोपो स्पीड 7 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च, 13.2 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

ज़ोपो स्पीड 7 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च, 13.2 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ज़ोपो ने अपना नया स्पीड 7 प्लस स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन 14,999 रुपये में ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। यह हैंडसेट 22 अक्टूबर से रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध होगा।

ज़ोपो स्पीड 7 प्लस एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक (एमटी6753) प्रोसेसर के साथ 3 जीबी का रैम मौजूद होगा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।

स्मार्टफोन में 13.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और एलईडी फ्लैश भी। वहीं, सेल्फी के दीवानों के लिए कंपनी ने इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया है। इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो ज़ोपो स्पीड 7 प्लस 4जी एलटीई, जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी 2.0, यूएसबी-ओटीजी और जीपीएस/ ए-जीपीएस फ़ीचर से लैस है। फोन का डाइमेंशन 153.6.1x76.5x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 149 ग्राम।

जोप़ो ने अपने स्पीड 7 प्लस हैंडसेट को भारत की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एडकॉम के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन नहीं, ये पावरबैंक हैं! 10000mAh तक बैटरी के साथ 2026 के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स की देखें लिस्ट
  2. OnePlus Ace 7 में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo लेटेस्ट फोन V70 Lite लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro लॉन्च से पहले खुलासा, 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से होंगे लैस!
  5. Rogbid SR15 Ultra स्मार्ट रिंग हुई लॉन्च, बिल्ट-इन डिस्प्ले, 30 दिन तक है बैटरी! जानें कीमत
  6. 20 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह धांसू फोन, 50MP 3 कैमरा से लैस!
  7. Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
  8. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  9. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  10. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »