• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ज़ेन सिनेमैक्स 4जी बजट फोन में है 5.5 इंच का डिस्प्ले, जानें इसके बारे में

ज़ेन सिनेमैक्स 4जी बजट फोन में है 5.5 इंच का डिस्प्ले, जानें इसके बारे में

ज़ेन सिनेमैक्स 4जी बजट फोन में है 5.5 इंच का डिस्प्ले, जानें इसके बारे में
ख़ास बातें
  • ज़ेन सिनेमैक्स 4जी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
  • ज़ेन सिनेमैक्स 4जी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
  • ज़ेन सिनेमैक्स 4जी गुरुवार से गोल्ड व शैंपेन कलर में उपलब्ध होगा
विज्ञापन
ज़ेन मोबाइल ने मंगलवार को भारत में नया स्मार्टफोन ज़ेन सिनेमैक्स 4जी लॉन्च किया। इसकी कीमत 6,390 रुपये है। स्मार्टफोन के साथ ग्राहकों को रिलायंस जियो का सिम मिलेगा जो जियो हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के साथ आएगा। ज़ेन सिनेमैक्स क्लिक स्मार्टफोन की तरह कंपनी इस हैंडसेट के साथ भी एक प्रोटेक्शन किट व पहले 6 महीने के लिए स्क्रीन पर वारंटी दे रही है। स्मार्टफोन गुरुवार से शैंपेन और रोज़ गोल्ड कलर में ऑफलाइन व ऑनलाइन चैनल पर उपलब्ध होगा।

डुअल सिम ज़ेन सिनेमैक्स 4जी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और इसमें 5.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। इसमें क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। कैमरे की बात करें तो रियर सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए मौज़ूद है 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा।

सिनेमैक्स 4जी की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी के ज़रिए बढ़ाया जा सकेगा। सिनेमैक्स 4जी के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई और ब्लूटूथ शामिल है।
इसकी बैटरी 2900 एमएएच की है और इसके बारे में 30 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है।

सिनेमैक्स क्लिक की तरह सिनेमैक्स 4जी स्वलेख मल्टी-लिंगवल कीबोर्ड के साथ आता है जो 22 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसमें एक लैंगवेज लॉक फ़ीचर है जिसकी मदद से यूज़र मुख्य स्क्रीन से भाषा को चुन सकते हैं।


 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2900 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Zen Cinemax 4G Launch, Zen Mobile, Mobiles, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »