• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • यू यूरेका प्लस का एंड्रॉयड वर्ज़न अमेज़न इंडिया पर 8,999 रुपये में उपलब्ध

यू यूरेका प्लस का एंड्रॉयड वर्ज़न अमेज़न इंडिया पर 8,999 रुपये में उपलब्ध

यू यूरेका प्लस का एंड्रॉयड वर्ज़न अमेज़न इंडिया पर 8,999 रुपये में उपलब्ध
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स और सायनोजेन के समझौते को लेकर कई दिनों से अफवाहों का बाज़ार गर्म है। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जिससे लगता है कि माइक्रोमैक्स का यू ब्रांड इस सॉफ्टवेयर पार्टनर के अलावा भी अपने विकल्प तलाश रहा है।

यू का पॉपुलर हैंडसेट यूरेका प्लस, जिसे शुरुआत में सायनोजेन ओएस 12 के साथ लॉन्च किया गया था। यह अब एंड्रॉयड 4.4.4 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह 8,999 रुपये में उपलब्ध है। लिस्टिंग में यह भी जानकारी दी गई है कि हैंडसेट को एंड्रॉयड 5.0.2 का अपग्रेड मिलेगा।

नए ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड यू यूरेका प्लस (रिव्यू)के बाकी स्पेसिफिकेशन जुलाई में लॉन्च किए सायनोजेन ओएस पर बेस्ड स्मार्टफोन जैसे ही हैं। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, 1.5 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 615 चिपसेट, एड्रेनो 450 जीपीयू और 2 जीबी का रैम है। यू यूरेका प्लस में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। यूरेका प्लस की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 2500 एमएएच की बैटरी है।

यू यूरेका प्लस एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है। इसमें ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस और 3.5 ऑडियो जैक कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं। यू यूरेका प्लस हैंडसेट एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और गायरोस्कॉप फ़ीचर से लैस है।

याद रहे कि यू यूरेका प्लस को 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। हालांकि, लॉन्च के मात्र दो हफ्ते के अंदर इसकी कीमत 1,000 रुपये कम करके 8,999 रुपये कर दी गई थी। एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले यूरेका प्लस को 8,999 रुपये में ही लॉन्च किया गया है। अमेज़न इंडिया ने यह भी जानकारी दी है कि एक कस्टमर को एक हैंडसेट मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹19000 सस्ता, यहां आया ऑफर
  2. Vivo T5e vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट?
  3. Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
  4. UPI यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव! PhonePe, Google Pay, Paytm में छिप जाएगा आपका मोबाइल नंबर, जानें कारण
  5. Vivo Ignite 2026 में रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन, ₹35 लाख तक की स्कॉलरशिप मिलने का मौका
  6. 10W साउंड, 8 घंटे बैटरी वाला यह ब्लूटूथ स्पीकर रिलैक्स होने में करता है मदद! जानें कीमत और फीचर्स
  7. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 ने प्री-ऑर्डर में तोड़े रिकॉर्ड, 72 घंटे में 2.71 लाख बुकिंग!
  8. अगस्त में फ्री मिल रहे हैं Dying Light 2 समेत 3 बड़े गेम, इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
  9. 50W साउंड पावर के साथ Lyne Jukebox 18 Pro वायरलैस स्पीकर भारत में 1,999 रुपये में लॉन्च
  10. पुराने बंद पड़े PF अकाउंट से भी मिलेगा पैसा, EPFO ने बनाया नया ई-पोर्टल, घर बैठे कर पाएंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »