Yu Yureka Black की बिक्री आज से होगी शुरू, फ्लिपकार्ट पर मिलेगा

Yu Yureka Black की बिक्री मंगलवार से भारत में शुरू होगी। माइक्रोमैक्स के इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि Yureka Black को Micromax के यू टेलीवेंचर्स ब्रांड ने पेश किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जून 2017 10:21 IST
ख़ास बातें
  • Yu Yureka Black की बिक्री मंगलवार से भारत में शुरू होगी
  • माइक्रोमैक्स के इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया गया है
  • ऑल-मेटल Yureka Black क्रोम ब्लैक और मैट ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा
Yu Yureka Black की बिक्री मंगलवार से भारत में शुरू होगी। माइक्रोमैक्स के इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि Yureka Black को Micromax के यू टेलीवेंचर्स ब्रांड ने पेश किया है। यह इस ब्रांड के लिए पिछले 6 महीने में पहला स्मार्टफोन है। ऑल-मेटल Yureka Black क्रोम ब्लैक और मैट ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। नए यू यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन की टक्कर इस कीमत के साथ, शाओमी रेडमी 4 और कूलपैड नोट 3 लाइट जैसे स्मार्टफोन से होगी। बता दें कि यू यूरेका ब्लैक 8,999 रुपये में मिलेगा।

यह फोन पुराने एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ओएस पर चलेगा। हालांकि, इसमें कुछ मज़ेदार सॉफ्टवेयर फ़ीचर दिए गए हैं। इनमें तीन ऊंगलियों को स्लाइड करके स्क्रीनशॉट लेना, वन हैंडेड मोड, फुल-पेज स्क्रीनशॉट, डिवाइस को अनलॉक करने के लिए डबल टैप करना और फोन के होम बटन को डबल टैप करके लॉक करना शामिल हैं। आप चाहें को इनकमिंग कॉल के दौरान Yu Yureka Black को फ्लिप करके म्यूट कर सकते हैं।
Advertisement


यू यूरेका ब्लैक में 5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, जिसके ऊपर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। Yu Yureka Black स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। रैम 4 जीबी है। हैंडसेट में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

फोटोग्राफी की बात करें तो यू यूरेका ब्लैक में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एक 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 13 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेटेड है।

Yu Yureka Black हैंडसेट में 3000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी की स्किन है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा, ब्लूटूथ, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Solid battery life
  • Decent overall performance
  • Bad
  • Low-light camera performance could be better
  • Screen quality isn't quite up to the mark
  • Hybrid dual-SIM slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.