ज़ोलो ने लॉन्च किए तीन स्मार्टफोन, कीमत 4,999 रुपये से शुरू

ज़ोलो ब्रांड ने बुधवार को अपनी ईरा-सीरीज़ के तीन नए स्मार्टफोन ईरा 3एक्स, ईरा 2वी और ईरा 3 लॉन्च किए। नए Xolo Era 3X, Xolo Era 2V और Xolo Era 3 की बिक्री शनिवार से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

ज़ोलो ने लॉन्च किए तीन स्मार्टफोन, कीमत 4,999 रुपये से शुरू
ख़ास बातें
  • Xolo Era 3X, Xolo Era 2V और Xolo Era 3 की बिक्री शनिवार से
  • तीनों ही स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं
  • नों ही स्मार्टफोन एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ आएंगे
विज्ञापन
ज़ोलो ब्रांड ने बुधवार को अपनी ईरा-सीरीज़ के तीन नए स्मार्टफोन ईरा 3एक्स, ईरा 2वी और ईरा 3 लॉन्च किए। नए Xolo Era 3X, Xolo Era 2V और Xolo Era 3 की बिक्री शनिवार से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। तीनों ही स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने यह भी ऐलान किया कि तीनों ही स्मार्टफोन एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ आएंगे। गारंटी स्मार्टफोन खरीदने के दिन से एक साल तक की होगी। Xolo Era 3 की कीमत 4,999 रुपये है और यह स्लेट ब्लैक रंग में आएगा। Xolo Era 2V को जेट ब्लैक रंग में 6,499 रुपये में बेचा जाएगा। Xolo Era 3X का दाम 7,499 रुपये है और यह पाश ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। इन हैंडसेट के ज़रिए ज़ोलो सेल्फी के दीवानों को लुभाने की कोशिश कर रही है। ये फोन मून लाइट फ्लैश के साथ आते हैं।

ईरा-सीरीज़ के तीनों नए स्मार्टफोन क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर के साथ आते हैं। क्लॉक स्पीड 1.25 गीगाहर्ट्ज़ है। डिवाइस 4जी के साथ वीओएलटीई सपोर्ट करते हैं। Xolo ने जानकारी दी है कि नए ईरा हैंडसेट डुअल सिम डिवाइस हैं और एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेंगे।
 
xolo

शुरुआत Xolo Era 3X से करते हैं। इसमें 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसमें 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। ईरा 3एक्स में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। यह एफ/2.2 अपर्चर के साथ आता है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। बैटरी 3000 एमएएच की है और यह फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

Xolo Era 2V में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। हैंडसेट के पिछले हिस्से पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा है और फ्रंट सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। रियर हिस्से पर एलईडी फ्लैश भी है। फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। हैंडसेट 4जी वीओएलटीई को सपोर्ट करता है और इसकी बैटरी 3000 एमएएच की है।

Xolo Era 3 में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें भी 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और आप 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। ईरा 3 में पिछले हिस्से पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है और फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का। बैटरी 2500 एमएएच की है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »