शाओमी मी मिक्स के नैनो वेरिएंट के बारे में पता चला

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 नवंबर 2016 17:53 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मिक्स नैनो में 5.5 इंच डिस्प्ले हो सकता है
  • मी मिक्स नैनो में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया जा सकता है
  • शाओमी मी मिक्स को पिछले महीने लॉन्च किया गया था
शाओमी ने पिछले महीने ही बेज़ेल रहित डिस्प्ले वाला मी मिक्स स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब एक नई लीक में चीनी कंपनी द्वारा शाओमी मी मिक्स स्मार्टफोन के एक और वेरिएंट लॉन्च करने की जानकारी सामने आई है।

एक चीनी फोन टिप्सटर ने दावा किया कि शाओमी जल्द 5.5 इंच स्क्रीन वाले मी मिक्स नैनो स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। वीबो पर एक तस्वीर साझा करते हुए टिप्सटर ने इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी होने का दावा किया। लीक के मुताबिक इस हैंडसेट में 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो होगा जो मी मिक्स से थोड़ा सा कम है। इस फोन में एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर हो सकता है। और यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इस हैंडसेट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। इस टिप्सटर ने स्मार्टफोन को 3,000 चीनी युआन (करीब 30,000 रुपये) में पेश किया जाने का भी दावा किया। इसके अलावा टिप्सटर ने मी मिक्स नैनो की एक तस्वीर भी साधा की जो बहुत ज्यादा साफ नहीं दिख रही है क्योंकि इसे अंधेरे में लिया गया है। जिससे इस फोन के अगले हिस्से को लेकर कुछ पता नहीं चला।
Advertisement
 

हर बार की तरह इस बार भी हम आपको ऊपर बताई गई शाओमी मी मिक्स नैनो की सभी जानकारी पर पूरी तरह भरोसा ना करने की सलाह देंगे। क्योंकि अभी शाओमी ने नए स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। और इस जानकारी के स्त्रोत पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता।

मी मिक्स स्मार्टफोन की बात करें तो इसे पिछले महीने लॉन्च किया गया था। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत ऊपर की तरफ कर्व्ड किनारों वाला इसका डिस्प्ले है। इस फोन का सबसे ख़ास फ़ीचर 6.4 इंच बेज़ेल लेस डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात 91.3 प्रतिशत है। इसके साथ ही यह फोन सेरेमिक बॉडी का बना है। शाओमी के इस डिवाइस में 2.35 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है। फोन में क्विक चार्ज 3.0 के साथ 4400 एमएएच की बैटरी है। फोन 4 जीबी और 6 जीबी रैम के दो वेरिएंट में आता है। शाओमी ने मी मिक्स में पीडीएएफ के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। 4जी एलटीई सपोर्ट के अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए जीपीएस/ए-जीपीएस, मी पे सपोर्ट के साथ एनएफसी, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 एसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। चीनी कंपनी ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि मी मिक्स को भारत में लॉन्च करने की योजना नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.