Xiaomi Redmi Note 9 सीरीज़ से 12 मार्च को उठेगा पर्दा, चार रियर कैमरे होना तय

Redmi India के ट्विटर अकाउंट से सोमवार को रिलीज किए गए इमेज पर गौर करें तो पता चलता है कि Redmi Note 9 सीरीज़ के फोन चार रियर कैमरों के साथ आएंगे। प्रतीत होता है कि फोन में वर्गाकार कैमरा सेटअप होगा।

Xiaomi Redmi Note 9 सीरीज़ से 12 मार्च को उठेगा पर्दा, चार रियर कैमरे होना तय

Redmi Note 9 सीरीज़ का है हर किसी को बेसब्री के इंतज़ार

ख़ास बातें
  • नए हैंडसेट मार्केट में Redmi Note 8 और Redmi 8 Pro की जगह लेंगे
  • रेडमी नोट 9 और रेडमी नोट 9 प्रो की कीमत 20,000 रुपये से कम होने की उम्मीद
  • 5जी सपोर्ट के साथ आ सकता है रेडमी नोट 9 सीरीज़ का हैंडसेट
विज्ञापन
Redmi Note 9 सीरीज़ को भारत में 12 मार्च को लॉन्च किया जना है। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने अपने सोशल मीडिया चैनल के ज़रिए रेडमी नोट 9 सीरीज़ को भारत में लाने की जानकारी दी है। इसके अलावा मीडिया को इनवाइट भी भेज दिया गया है। कंपनी की नई सीरीज़ में रेडमी नोट 9 और रेडमी नोट 9 प्रो पेश हो सकते हैं। ये मार्केट में Redmi Note 8 और Redmi 8 Pro की जगह लेंगे। याद रहे कि रेडमी नोट सीरीज़ के पिछले हैंडसेट बीते साल अक्टूबर में लॉन्च हो गए थे। शाओमी की रेडमी नोट सीरीज़ के हैंडसेट किफायती दाम के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में रेडमी नोट 9 और रेडमी नोट 9 प्रो की कीमत 20,000 रुपये से कम होने की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा फीचर्स भी बेहद ही दमदार होंगे।

Redmi India के ट्विटर अकाउंट से सोमवार को रिलीज किए गए इमेज पर गौर करें तो पता चलता है कि रेडमी नोट 9 सीरीज़ के फोन चार रियर कैमरों के साथ आएंगे। प्रतीत होता है कि फोन में वर्गाकार कैमरा सेटअप होगा। इस तरह की कैमरा सेटअप की झलक हमें Huawei Mate 20 Pro और Huawei Nova 5i Pro में मिल चुकी है। कुछ यूज़र्स इस सेटअप की तुलना iPhone 11 Pro मॉडल के कैमरा सेटअप से कर रहे हैं। हालांकि, ऐप्पल के फोन तीन रियर कैमरे के साथ आते हैं।

कैमरा सेटअप के अलावा टीज़र इमेज रेडमी नोट सीरीज़ के नए फोन में ज़्यादा रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले दिए जाने की ओर इशारा करता है। हम फोन में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

Mi.com और अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर एक जैसे ही माइक्रोसाइट लाइव किए गए हैं। यहां से रेडमी नोट सीरीज़ के चुनिंदा फीचर्स की ओर इशारा मिला है। माइक्रोसाइट पर नए डिज़ाइन, प्रोसेसर और गेमिंग फीचर्स का ज़िक्र है। इसी तरह से कंपनी लेटेस्ट रेडमी नोट मॉडल में फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का प्रमोशन कर रही है।

Xiaomi ने एक वीडियो भी तैयार किया है जिसे रेडमी इंडिया के यूट्यूब चैनल पर सार्वजनिक किया गया है। वीडियो में रेडमी नोट सीरीज़ के इतिहास की झलक है।

नवंबर 2014 में रेडमी नोट 4जी को लॉन्च किया गया था। यह 10,000 रुपये के अंदर में पहला 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन था। हम नए रेडमी नोट फोन में 5जी फोन लाए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। इसकी कीमत भी हाल ही में 5जी सपोर्ट के साथ लॉन्च हुए Realme X50 Pro 5G और iQoo 3 से काफी कम होगी।

Xiaomi India के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने जनवरी में ऐलान किया था कि वह स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ पहला फोन में मार्केट में उतारेगी। हो सकता है कि वह फोन रेडमी नोट 9 सीरीज़ का ही हिस्सा हो।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note, Xiaomi, Redmi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »