शाओमी बनी भारत की दूसरे सबसे बड़ी स्मार्टफोन विक्रेता: रिपोर्ट

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 1 मई 2017 09:45 IST
वर्ष 2017 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में भारत में स्मार्टफोन की बिक्री इससे पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 15 प्रतिशत बढ़कर 2.9 करोड़ रही है। शोध कंपनी काउंटर पॉइंट रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस क्षेत्र के पांच शीर्ष ब्रांडों की बिक्री, कुल बिक्री का करीब 70 प्रतिशत रही है।

रिपोर्ट के अनुसार समीक्षावधि में सैमसंग 26 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद बाजार में 13 प्रतिशत हिस्सेदारी शाओमी, 12 प्रतिशत वीवो, 10 प्रतिशत ओप्पो और आठ प्रतिशत लेनोवो की है। जनवरी-मार्च तिमाही में कुल मोबाइल हैंडसेट बाजार ने छह प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है जिसमें स्मार्टफोन और फीचर फोन की बराबर की हिस्सेदारी है।
Advertisement

काउंटर पॉइंट रिसर्च के आकलनकर्ता कर्ण चौहान ने कहा कि भारत के स्मार्टफोन बाजार में बड़े ब्रांडों की वितरण रणनीति में बदलाव देखने को मिल रहा है। ऑफलाइन कारोबार करने वाली ओप्पो, वीवो और जियोनी जैसी कंपनियां अब ऑनलाइन माध्यम पर भी ध्यान लगा रही हैं ताकि बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकें।

मध्यम श्रेणी (15,000 से 20,000 रपये तक का मूल्य वर्ग) में पिछले वर्ष की तुलना में इस तिमाही में 158 प्रतिशत वृद्धि देखने को मिली है जिसमें सैमसंग, ओप्पो, वीवो, जियोनी और मोटोरोला की दमदार उपस्थिति रही है। उच्च श्रेणी (30,000 रपये से अधिक मूल्य वर्ग) का बाजार समीक्षावधि में 35 प्रतिशत बढ़ा है। इसमें सैमसंग की बाजार हिस्सेदारी 48 प्रतिशत और एप्पल की 43 प्रतिशत रही है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Vivo, Oppo, Lenovo, Moto, Motorola, Gionee, Samsung, Mobiles, Android, Counterpoint, India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  2. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  5. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  7. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  8. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  9. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  10. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.