शाओमी की Redmi 12 सीरीज का तहलका! 3 लाख यूनिट्स बेच डालीं, शुरू हुई Redmi 12 4G और Redmi 12 5G की सेल

Redmi 12 series : एक लेटेस्‍ट ट्वीट में कंपनी ने बताया है कि Redmi12 सीरीज की आश्‍चर्यजनक रूप से 3 लाख यूनिट्स सेल हो गई हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 अगस्त 2023 18:27 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी इंडिया ने शेयर की जानकारी
  • रेडमी 12 सीरीज की 3 लाख यूनिट्स बेचीं
  • नए Redmi 12 4G और Redmi 12 5G की सेल शुरू

हालांकि शाओमी ने यह नहीं बताया है कि यह सेल उसके लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन्‍स Redmi 12 4G और Redmi 12 5G की है या फ‍िर इसमें Redmi 12 सीरीज की अन्‍य डिवाइसेज भी शामिल हैं।

Photo Credit: Xiaomi

शाओमी (Xiaomi) के रेडमी (Redmi) स्‍मार्टफोन्‍स ना सिर्फ उसके होम मार्केट चीन में, बल्कि भारत में भी काफी पॉपुलर हैं। कंपनी ने Redmi 12 सीरीज में कई डिवाइसेज पेश की हैं। हाल में Redmi 12 4G और Redmi 12 5G स्‍मार्टफोन्‍स को लॉन्‍च किया गया है। आज यानी 4 अगस्‍त से इनकी सेल शुरू हो गई है। शाओमी का दावा है कि Redmi12 सीरीज को लोगों का जबरदस्‍त रेस्‍पॉन्‍स हासिल हुआ है। एक लेटेस्‍ट ट्वीट में कंपनी ने बताया है कि Redmi12 सीरीज की आश्‍चर्यजनक रूप से 3 लाख यूनिट्स सेल हो गई हैं।  

अपने लेटेस्‍ट ट्वीट में शओमी इंडिया ने लिखा है, जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद भारत! इस उपलब्धि को हकीकत बनाने में आपका अटूट समर्थन रहा है। शाओमी ने लिखा है, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि #Redmi12 सीरीज की 300000 यूनिट्स की आश्चर्यजनक सेल हुई है। यह #5GRevolution की शुरुआत को रेखांकित करती है, जिसे सभी के लिए किफायती बना दिया गया है।
Advertisement
 

हालांकि शाओमी ने यह नहीं बताया है कि यह सेल उसके लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन्‍स Redmi 12 4G और Redmi 12 5G की है या फ‍िर इसमें Redmi 12 सीरीज की अन्‍य डिवाइसेज भी शामिल हैं।  
Advertisement

गौरतलब है कि Redmi 12 4G को 4GB+128GB वेरिएंट के साथ 8,999 रुपये में लिया जा सकता है। इसके 6GB+128GB वेरिएंट के दाम 10,499 रुपये हैं। वहीं, Redmi 12 5G के 4GB+128GB मॉडल के दाम 10,999 रुपये और 6GB+128GB मॉडल के दाम 12,499 रुपये हैं। इसका टॉप वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज कैपिसिटी के साथ 14,999 रुपये में पेश किया गया है। इन फोन्‍स को Mi.com, Flipkart, Mi Home और Mi Studio के अलावा अधिकृत रिटेल पार्टनर्स से खरीदा जा सकता है। 
 

Redmi 12 4G, Redmi 12 5G specifications, features

Redmi 12 4G, Redmi 12 5G के स्पेसिफिकेशंस देखें तो दोनों ही स्मार्टफोन 6.79 इंच के फुलएचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आते हैं जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इनमें 240Hz का टच सैम्पलिंग रेट है, और 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass का प्रोटेक्शन दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम Android 13 आधारित MIUI 14 है। 
Advertisement

जैसा कि पहले बताया गया है, Redmi 12 4G में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Redmi 12 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट कंपनी ने इस्तेमाल किया है। इसके कैमरा डिपार्टमेंट पर नज़र डालें तो सीरीज के स्मार्टफोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर, और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग फोन के 8 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा पर निर्भर है। 

इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में WiFi, GPS, Bluetooth, v5.0, NFC, और USB Type-C का सपोर्ट मिल जाता है। इसके अलावा इनमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। इसमें IP53 रेटिंग है जिससे फोन धूल और पानी से बचा रहता है। फोन के डाइमेंशन 168.60mm x 76.28mm x 8.17mm और वजन 199 ग्राम है। 
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 5G on a budget
  • Multiple RAM and storage variants
  • Main, selfie camera deliver good daylight performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Display isn't legible under harsh lighting
  • No ultra-wide camera
  • Bloatware in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2460x1080 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी88

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  11. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले अर्ली बर्ड डील्स आईं सामने, अभी करें
  2. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  3. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.