Redmi Note 12S: 108MP कैमरा, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी से लैस होगा फोन!

अब एक टिपस्टर ने दावा किया है कि Redmi Note 12S का प्रोडक्शन कई यूरोपीय और यूरेशियन रीजन्‍स में शुरू हो गया है।

Redmi Note 12S: 108MP कैमरा, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी से लैस होगा फोन!

Photo Credit: Xiaomi

पिछले हफ्ते, मॉडल नंबर 2303CRA44A के साथ एक नया Redmi फोन फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (FCC) की वेबसाइट पर देखा गया था।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 12S का प्रोडक्‍शन शुरू होने की खबरें
  • टिपस्टर मुकुल शर्मा ने किया दावा
  • 23 मार्च को इंटरनेशल मार्केट्स में आ रही रेडमी नोट 12 सीरीज
विज्ञापन
Redmi Note 12 सीरीज का ग्‍लोबल लॉन्‍च अगले कुछ दिनों में होने वाला है। यह स्‍मार्टफोन सीरीज भारत और चीन में पहले से मौजूद है और 23 मार्च को इंटरनेशल मार्केट्स से डेब्‍यू करेगी। चीन और इंडियन मार्केट्स में इस सीरीज के जो फोन लॉन्‍च किए जा चुके हैं, उनमें शामिल हैं- Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro 5G, और Redmi Note 12 Pro+ 5G। कहा जा रहा है कि कंपनी इंटरनेशनल मार्केट्स में 2 और मॉडलों को पेश कर सकती है। ये होंगे- Redmi Note 12 4G और Redmi Note 12S। अब एक टिपस्टर ने दावा किया है कि Redmi Note 12S का प्रोडक्शन कई यूरोपीय और यूरेशियन रीजन्‍स में शुरू हो गया है।

टिपस्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने कथित Redmi Note 12S की डिटेल्‍स लीक की हैं। इसमें कहा गया है कि हेंडसेट मैन्‍युफैक्‍चरर्स ने कई यूरोपीय और यूरेशियन रीजन्‍स में अपकमिंग स्मार्टफोन का बड़े पैमाने पर प्रोडक्‍शन शुरू कर दिया है। मुकुल का कहना है कि इस मॉडल के अगले कुछ महीनों में लॉन्च होने की उम्मीद की जा सकती है। 

पिछले हफ्ते, मॉडल नंबर 2303CRA44A के साथ एक नया Redmi फोन फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (FCC) की वेबसाइट पर देखा गया था। अनुमान है कि यह हैंडसेट Redmi 12S हो सकता है। टिपस्टर Kacper Skrzypek (@kacskrz) ने भी बताया था कि कंपनी इस मॉडल पर काम कर है और मई में इसकी सेल शुरू कर सकती है। FCC लिस्टिंग ने बताया था कि फोन में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।

91 मोबाइल्स की रिपोर्ट के अनुसार Redmi Note 12S में 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि डिवाइस में मीडियाटेक हीलियो G96 चिपसेट के साथ 8GB तक LPDDR4x रैम और 128GB तक स्टोरेज हो सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 पर बेस्‍ड MIUI 14 पर चल सकता है। 

बात करें कैमरों की तो Redmi Note 12S में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस और 2 मेगापिक्सल का एक और कैमरा दिया जा सकता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा होने की उम्‍मीद है। कहा गया है कि कथित रेडमी स्‍मार्टफोन में 67W फास्ट चार्जिंग और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  5. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  7. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  10. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »